BJP leader Saroj Pandey Corona positive, lockdown extended till 19 April in Durg

सांसद सरोज पांडेय. फाइल फोटो.

सांसद सरोज पांडेय. फाइल फोटो.

Chhattisgarh News: कोरोना (Corona) संक्रमण के बुरे हालात से जुझ रहे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) जिले में लॉकडाउन (Lockdown) 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है.

दुर्ग. कोरोना (Corona) संक्रमण के बुरे हालात से जुझ रहे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) जिले में लॉकडाउन (Lockdown) 19 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है. कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. इस दौरान भी पहले की तरह ही संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा. इससे पहले 6 से 14 अप्रैल तक जिले में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया था. अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सेवाएं बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित टॉप टेन जिलों में दुर्ग शामिल है. यहां कोरोना की चेन तोड़ने के उद्देश्य से लॉकडाउन की सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. बता दें कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन जारी है.

दुर्ग की ही बीजेपी नेत्री व छत्तीसगढ़ कोटे से राज्य संभा सांसद सरोज पांडेय कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. सरोज पांडेय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मंगलवार को साझा की. साथ ही उन्होंने पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए लोगों को भी जांच कराने की अपील की है. बता दें कि सरोज पांडेय बीजेपी की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री, बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं.

बढ़ रही मरीजों की संख्या
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,576 नए मरीज मिले है. 24 घंटे में रिकॉर्ड 107 लोगों की हुई मौत (Death) हुई है. राजधानी रायपुर में सर्वाधिक 3442 नए कोरोना के मरीज मिले है. वहीं दुर्ग में 1591 नए मरीज मिले हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 4436 लोगों ने कोरोना को मात दी है. नये आंकडों के अनुसार राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्याअब 98, 856 हो गई है. इसी के साथ ही कुल पीड़ितों की संख्या 45, 6873 हो गई है. कोरोना से अब तक प्रदेश में 5031 लोगों की मौत हो चुकी है. अब तक 352986 मरीज रिकवर हुये हैं.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here