BJP MLA lodges FIR against Lalu Prasad Yadav in Bihar – बिहार में BJP विधायक ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

बिहार में BJP विधायक ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद – फाइल फोटो

पटना:

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां एक भाजपा विधायक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिन्हें कथित तौर पर लालू ने विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव में राजग उम्मीदवार को हराने में मदद करने के बदले मंत्री पद देने की पेशकश की थी. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मंगलवार रात अपने ट्विटर अकाउंट से उस कथित फोन कॉल का विवरण साझा किया था.

यह भी पढ़ें

किसान मार्च: अमरिंदर सिंह और मनोहर लाल खट्टर आमने-सामने, हरियाणा के CM बोले, ‘MSP में अगर कोई..’

उन्होंने सोशल मीडिया पर विधायक ललन कुमार पासवान द्वारा दायर प्राथमिकी की प्रति के साथ यह जानकारी साझा की. मोदी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक पीरपैंती से विधायक ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत सतर्कता पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. लालू फिलहाल चारा घोटाला के मामलों में रांची में अपनी सजा काट रहे हैं.

लालू द्वारा यह कथित फोन मंगलवार को किया गया था और मोदी द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किये गए इसके ऑडियो क्लिप में वह पासवान से “कोरोना प्रभावित होने का उल्लेख कर अनुपस्थित रहने” की बात करते सुने जा सकते हैं. विधायक द्वारा पार्टी अनुशासन में बंधे होने की बात कहे जाने पर प्रसाद ने कहा था, “हम यह सरकार गिराने जा रहे हैं… आपको बाद में मंत्री बनाया जाएगा.”

Newsbeep

CM योगी बोले – COVID-19 प्रोटोकॉल के नाम पर पुलिस प्रशासन द्वारा उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं

पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने भी यह खुलासा किया कि राजद सुप्रीमो ने उनके करीबी सहयोगियों को भी विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बात करने के लिये कई फोन किये थे. (इनपुट भाषा से भी)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here