BJP MP Maneka Gandhi shares breeder video Who runs car Over Dog – बीजेपी MP मेनका गांधी ने कुत्ते पर गाड़ी चढ़ाने का VIDEO किया शेयर, आरोपी पर केस दर्ज

बीजेपी MP मेनका गांधी ने कुत्ते पर गाड़ी चढ़ाने का VIDEO किया शेयर, आरोपी पर केस दर्ज

मेनका गांधी ने कुत्ते पर गाड़ी चढ़ाने का वीडियो किया साझा

चंडीगढ़ :

भाजपा (BJP) सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें एक व्यक्ति कथित रूप से कुत्ते पर कार चढ़ाता हुआ दिख रहा है. मेनका गांधी द्वारा वीडियो साझा किए जाने के बाद कपूरथला में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मेनका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘वह ब्रीडर है और कुत्तों की लड़ाई के लिए इनकी बिक्री करता है. जब कुत्ते इसके काम के नहीं होते तो (उनके साथ) यह करता है. इस कुत्ते की करीब 30 मिनट तक असहनीय दर्द सहने के बाद मौत हो गई.”

यह भी पढ़ें

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गुरजिंदर सिंह के तौर पर की गई है और पीपुल फॉर एनिमल के प्रतिनिधियों की शिकायत पर उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि सिंह कपूरथला के दांडूपुर का रहने वाला है और फरार है. 

कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जसप्रीत सिंह सिद्धू ने ‘पीटआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘‘हमने इस संबंध में मामला दर्ज किया है.” इसके कुछ घंटे बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री गांधी ने ट्विटर पर एक और वीडियो साझा किया, जिसमें कुत्ते पिंजरे में दिखाई दे रहे हैं. 

अन्य ट्वीट में गांधी ने कहा, ”यहां इस व्यक्ति के कुत्ते का वीडियो है, जिसका उपयोग कुत्तों की लड़ाई में किया जाता था. रात में, उसने इन सभी कुत्तों को अपने घर के पीछे की नहर में फेंक दिया. एक कुत्ता डूब गया जबकि अन्य को पीएफए ने बचा लिया. इस व्यक्ति को जेल भेजा जाना चाहिए.” उन्होंने बताया कि प्राथमिकी कपूरथला जिले के तलवंडी चौधरियां पुलिस थाने में दर्ज की गई है. 

वीडियो: एनकाउंटर पर मेनका गांधी बोलीं- इस तरह तो अदालत और कानून का कोई मतलब नहीं

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here