भाजपा में संगठनात्मक नियुक्तियां, मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी शिवप्रकाश और चंद्रशेखर को

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। 24 सितंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विभिन्न राज्यों में संगठन की जिम्मेदारियां तय की हैं।मध्यप्रदेश के लिए श्री शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में मध्यप्रदेश के साथ आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गोवा शामिल हैं, जबकि उनका केंद्र मुंबई रहेगा।वहीं श्री चंद्रशेखर को मध्यप्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है और उनका केंद्र भोपाल रहेगा। इसके अलावा श्री सतीश धोंड को महाराष्ट्र के साथ मध्यप्रदेश सहित चार राज्यों में जनजाति संपर्क की जिम्मेदारी दी गई है।भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here