MP Assembly Election 2023 : भाजपा ने संकल्प पत्र से जनता को चौंकाएगी

Bjp released sankalp patra for mp assembly election 2023
Bjp released sankalp patra for mp assembly election 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है और इस बार पार्टी ने अपना घोषणा पत्र लाने में काफी देरी कर दी है। ऐसे में भाजपा सूत्र बता रहे हैं कि दिवाली से एक दिन पहले और मतदान से 6 दिन पहले आ रहे भाजपा की घोषणा पत्र में जनता के लिए दिवाली का तोहफा हो सकता है। आपको बता दें कि शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल आ रहे हैं। और भी कभी भी संकल्प पत्र (संकल्प पत्र) यानी कि भाजपा का घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं। बीजेपी का ये ‘संकल्प-पत्र’ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की मौजूदगी में जारी होगा।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और संकल्प-पत्र समिति के संयोजक जयंत मलैया शनिवार को दोपहर 12.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में ‘संकल्प-पत्र’ का विमोचन करेंगे। बीजेपी अपने इस ‘संकल्प-पत्र’के जरिए  कांग्रेस के घोषणापत्र का जवाब भी देगी।  इसमें महिला, युवा, बुजुर्ग ,किसान आदिवासियों पर खास फोकस देखा जा सकता है। इसमें रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद-बीज जैसे तमाम मुद्दे भी शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस ला चुकी है वचन पत्र

आपको बता दें कि विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से 17 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी किया गया था। मध्य प्रदेश चुनाव को देखते हुए बीजेपी-कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के मध्य प्रदेश में दौरे भी हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 नवंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी के एमपी के बैतूल आएंगे। चुनाव को देखते हुए बीजेपी कांग्रेस के एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं चूक नहीं रहे। चुनाव को देखते हुए यहां बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं में एक दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला भी जारी है। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सभा सीटों के लिए 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। जिसके चुनावी नतीजों का एलान तीन दिसंबर को बाकी राज्यों के चुनावी नतीजों  के साथ ही किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here