BJP said in Rajasthan, it will be the 6th government to fall: claims Ashok Gehlot – BJP ने कहा था, यह गिरने वाली छठवीं सरकार होगी : अशोक गहलोत का दावा

Rajasthan के सीएम का दावा, राजस्थान सरकार को अस्थिर करने का फिर से हो रहा प्रयास

जयपुर:

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दावा किया है कि BJP ने कहा था, यह गिरने वाली कांग्रेस की छठवीं सरकार होगी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को चेतावनी दी है कि उनके राज्य के साथ महाराष्ट्र में सरकार को गिराने का फिर से प्रयास हो रहा है. गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि शाह ने कांग्रेस के विधायकों से इस साल की शुरुआत में गोपनीय बैठकें की थीं. भाजपा के नेता गुलाब चंद्र कटारिया ने गहलोत के इस आरोप पर पलटवार किया है. कटारिया ने कहा है कि कांग्रेस बेहतर तरीके से राज्य की सेवा कर पाएगी अगर वह अपनी पार्टी के भीतर शांति बनाए रखेगी.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

सिरोही जिले में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए गहलोत ने यह प्रतिक्रिया दी. गहलोत की सरकार पर जुलाई में उस वक्त खतरा उत्पन्न हो गया था, जब सचिन पायलट की अगुवाई में कांग्रेस के एक बागी गुट ने सरकार से अलग होने की धमकी दी थी. गहलोत ने कहा कि बैठकों में शामिल विधायकों ने उन्हें सारी जानकारी दी थी. राजस्थान के सीएम ने कहा, “उन्होंने राजस्थान की सरकार को गिराने की कोशिश की. केंद्रीय मंत्री अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान से मिलने के बाद विधायकों ने उन्हें बताया कि वे शाह को केंद्र के गृह मंत्री के तौर पर देखकर लज्जित हैं.”

गहलोत के अनुसार, “विधायकों से कहा गया था कि पहले भी पांच सरकारें वे गिरा चुके हैं और यह छठवीं सरकार होगी. BJP इसी तरह साजिशें करती रही है.”

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here