भाजपा समर्थक बना ‘राक्षस’, बोला— यदि भाजपा को वोट देने वालो को कांग्रेस राक्षस समझती है तो मैं राक्षस हूं

अनूपपुर। मध्य प्रदेश में चुनावी रंग दिखाई देने लगा है। प्रदेश में अजीबों गरीब राजनीतिक मामले सामने आ रहे हैं। अनूपपुर में एक भाजपा समर्थक ने अपने कपड़ों में ‘मैं राक्षसों हूं’ लिखवा लिया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का विरोध करने के लिए उसने यह तरीका अपनाया है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/08/voter-2-1.mp4

व्यक्ति का नाम संजय कुमार शिवहरे है। उन्होंने अपने टीशर्ट में लिखवाया है- ‘मैं राक्षस हूँ, बीइंग भाजपा वोटर’। शिवहरे ने मीडिया को बताया ​कि कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि जो भाजपा को वोट देता है, वह राक्षस प्रवृत्ति के हैं। मैं रणदीप सुरजेवाला के बयान का विरोध कर रहा हूं। वह जब तक माफी नहीं मांगते, तब तक मैं टीशर्ट पहनकर पूरे शहर में विरोध करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं जब से वोट देने लायक हुआ। तभी से मैं भाजपा को वोट दे रहा हूं। मैं और मेरी पूरी फैमिली भाजपा को वोट देतती है। सुरजेवाला के बयान से मेरे भावनाएं आहत हुई हैं।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/08/voter-1-1.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here