एक और सर्वे में बीजेपी सरकार, बीजेपी को मिल रही 122 सीट

  • शिवराज सिंह चौहान बतौर सीएम पहली पसंद
  • लाड़ली बहना योजना मास्टर स्ट्रोक
  • बीजेपी को मिल रहा महिलाओं का साथ

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब दो महीने का वक्त भी नहीं बचा है। इस बीच एक और चुनावी सर्वे सामने आया है, जिसने कांग्रेस (Congress) की नींद उड़ा दी है, वहीं बीजेपी की बल्ले-बल्ले नजर आ रही है। प्रदेश के मशहूर न्यूज चैनल News24 के सबसे भरोसेमंद सर्वे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के (Shivraj Singh Chauhan) की अगुवाई में बीजेपी को जनादेश मिल रहा है। न्यूज़ 24 और पीईएसीएस मीडिया के सर्वे में जहां बीजेपी को 115 से 122 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 105 से 115 सीटें आ सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 1-5 सीटें आ सकती हैं।
सर्वे के नतीजे के अनुसार भाजपा (BJP) को 45.6 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं, वहीं कांग्रेस को 45.1 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य को 9.3 प्रतिशत वोट मिलेंगे। मत प्रतिशत के हिसाब से बीजेपी न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बन रही है बल्कि 115 से 122 सीट के साथ सरकार बना रही है
सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में मौजूदा समय के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। 44.2 फीसदी वोट के साथ वे सबसे पॉपुलर सीएम फेस हैं। वहीं कांग्रेस के कमलनाथ का नंबर दूसरा है। उन्हें 44.1 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी लाड़ली बहना योजना का असर चुनावों में दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक 48.1 प्रतिशत लोगों का मानना है कि हां यह योजना लोगों की जिंदगी बदलने वाली है और इसका फायदा बीजेपी को चुनाव में मिलेगा। वहीं सीएम शिवराज की महिला कल्याण और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं की बदौलत 47.02 प्रतिशत महिलाएं बीजेपी को वोट करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here