बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा बदलाव करते हुए अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पार्टी ने अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ की जगह नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार घोषित किया है। अभिषेक बंटी ने नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार को नीरज सिन्हा के नाम पर मुहर लगा दी।
नीरज कुमार सिन्हा भाजपा के नरेंद्र भारती मंडल के अध्यक्ष हैं और युवा चेहरा माने जाते हैं। अब बांकीपुर सीट पर उनका मुकाबला जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा गुप्ता से होगा। उम्मीदवार बदलने के बाद इस सीट का मुकाबला और अधिक दिलचस्प माना जा रहा है।


