छतरपुर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, हेमंत खंडेलवाल बोले— “राष्ट्र प्रथम की भावना से आगे बढ़ रही भाजपा”

भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ छतरपुर के लॉ कैपिटल होटल में हुआ। उद्घाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण, फीता काटकर भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। साथ ही भाजपा की विचारधारा और केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग में सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और नगर परिषद अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा मीडिया सह प्रभारी अरविंद रावत ने बताया कि दो दिनों में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे।पहले सत्र में हेमंत खंडेलवाल ने “पार्टी का इतिहास एवं विकास” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि जनसंघ से शुरू हुआ संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुका है।

उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा को राष्ट्र प्रथम की विचारधारा वाला दल बताया।दूसरे सत्र में अनुराग प्यासी ने मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और स्टार्टअप योजनाओं पर प्रकाश डाला। तीसरे सत्र में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने देश की चुनौतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर चर्चा करते हुए भारत की वैश्विक स्थिति मजबूत होने की बात कही।इसके अलावा विभिन्न सत्रों में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ, डॉ. नंदिता पाठक, अभिषेक भार्गव और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और कार्यकर्ता विकास जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here