Black tarpaulin seen near Galwan river in satellite photos, 16 chinese camps seen near LAC – सैटालाइट तस्वीरों में गलवान नदी के पास दिखाई दिए काले तिरपाल, LAC के पास दिखे 16 चीनी कैंप

सैटालाइट तस्वीरों में गलवान नदी के पास दिखाई दिए काले तिरपाल, LAC के पास दिखे 16 चीनी कैंप

25 जून, 2020 की सैटालाइट तस्वीरों में गलवान घाटी में चीनी तटबंध पर काले तिरपाल दिखाई दे रहे हैं.

नई दिल्ली:

पूर्वी लद्दाख के में गलवान घाटी में चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच एनडीटीवी को मिली सैटालाइट तस्वीरों में गालवान नदी के तटबंध के पास काले तिरपाल दिखाए दिए हैं. माना जा रहा है कि यह इस इलाके में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास चीनी सेना मौजूदगी को दर्शाता है. सैटालाइट तस्वीरों से एलएसी के 9 किलोमीटर लंबे इस सेक्टर में चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी के कम से कम 16 कैंपों की मौजूदगी का पता चलता है. इन सैटालाइट तस्वीरों से स्पष्ट होता है कि चीन ने इस इलाके से अपना कब्जा नहीं हटाया है. बल्कि इलाके में और बड़े पैमाने पर सेना की ताकत को बनाए रखना जारी रखा है. जोकि एलएसी में भारतीय क्षेत्र में मौजूद भारतीय सेना के लिए सीधा खतरा है. 

यह भी पढ़ें

22 जून को दोनों देशों के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत के बाद ऐसी खबरें सामने आई थी कि भारत और चीन दोनों  देश लद्दाख क्षेत्र में सभी विवादित इलाकों में तनाव कम करने पर सहमत हुए हैं.

लेकिन 25 जून और 26 जून के दरिमयान प्लैनेट लैब्स से प्राप्त सैटालाइट तस्वीरें, वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चीनी सेना के एक महत्वपूर्ण स्थिति के लिए इकट्ठा होने की तरफ इशारा करती है.

15 जून को यहां बड़ी संख्या में आई चीनी सेना के साथ हुई भिड़ंत में एक कर्नल सहित 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे. भारतीय सेना का मानना है कि इस झड़प में चीन के भी 45 सैनिक हताहत हुए थे. ऐसा बताया गया कि चीनी सेना के अधिकारियों ने भारतीय सेना को जानकारी दी थी कि इस लड़ाई में उनका एक कर्नल भी मारा गया है. 

 

Video: गलवान में चीन ने नहीं हटाया है अपना कब्जा, सैटालाइट तस्वीरों में दिखी सच्चाई


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here