Blows narrow Donald Trump’s options to retain presidency | White House में रहने का ट्रंप का सपना हुआ चकनाचूर, ये दांव भी हुआ फेल

वाशिंगटन : नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (President-elect Joe Biden) से चुनाव हारने के बाद निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की व्हाइट हाउस में बने रहने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं हैं. ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि हाल ही में चुने रिपब्लिकन सांसदों (Republican lawmakers) ने अपने राज्य के फैसले में बदलाव की किसी भी कोशिश को सिरे से खारिज कर दिया है. 

डोनाल्ड ट्रंप कैंपेन ( Donald Trump’s campaign) के लोग प्रमुख राज्यों में आए नतीजों को बदलवाने की कोशिश कर रहे हैं. और इसी वजह से शुक्रवार को ट्रंप ने मिशिगन के रिपब्लिकन सांसदों से मुलाकात की थी.

ट्रंप का आखिरी दांव!
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सीनेट के बहुमत नेता माइक शिर्के (Mike Shirkey ) और हाउस स्पीकर ली चैटफील्ड (Lee Chatfield ) से मुलाकात की, जिन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है जो ‘मिशिगन के चुनावी नतीजे को बदल देगी.’

रिपब्लिकन पार्टी का अधिकारिक बयान
रिपब्लिकन के साझा बयान में कहा गया है, ‘हमें अभी तक ऐसी किसी भी जानकारी से अवगत नहीं कराया गया है जिससे मिशिगन का चुनाव परिणाम बदल सके और स्थानीय जनप्रतिनिधि के रूप में हम सभी कानून का पालन करेंगे और सामान्य प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेंगे.’

रिपब्लिकन नेताओं ने ये भी कहा ‘मिशिगन की प्रमाणन प्रक्रिया खतरों और धमकी से मुक्त एक सहज और सामान्य तरीके से होनी चाहिए.’

जॉर्जिया से भी मिली ट्रंप को मायूसी
ट्रम्प को शुक्रवार को एक और झटका मिला जब जॉर्जिया औपचारिक रूप से अपना परिणाम घोषित करने वाला स्टेट बन गया. यानी जॉर्जिया से जारी हुए आखिरी नतीजे में बिडेन के इस राज्य को 12,670 मतों से जीतने का दावा किया गया.

मिशिगन के फैसले को लेकर ट्रंप के बयान के बाद सीनेटर मिट रोमनी समेत कई रिपब्लिकन नेताओं ने उनकी आलोचना की है. उन्होंने कहा है, ‘यह कल्पना भी नहीं की जा सकती है कि किसी निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति ने सत्ता पर बने रहने के लिए ऐसे अलोकतांत्रिक काम किया हो.’

सीनेट के अन्य रिपब्लिकन सांसद बेन सासे और जोनी अर्न्स्ट ने भी ट्रम्प की रणनीति को खारिज कर दिया.

LIVE TV
 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here