जकार्ता: इंडोनेशिया (Indonesia) के श्रीविजय एयर (Sriwijaya Air) के बोइंग 737 (Boeing 737) यात्री विमान के जकार्ता हवाई अड्डे से टेक-ऑफ करते ही संपर्क खत्म हो गया है. यह विमान लापता हो गया है. श्रीविजय एयर की फ्लाइट एसजे 182 ने इंडोनेशियाई राजधानी के हवाई अड्डे से उड़ान भरी और पश्चिम कालीमंतन प्रांत के पोंटिअनक के लिए रवाना हुई लेकिन बीच में ही लापता हो गई.
यात्री संख्या की सटीक जानकारी नहीं
यह अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि इंडोनेशिया के सोएकरनो-हाट्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Soekarno-Hatta International Airport) से टेक-ऑफ करते समय फ्लाइट में कितने यात्री थे. विमान की क्षमता 130 यात्रियों की है और जकार्ता से पोंटियानक के लिए उड़ान का समय अमूमन 90 मिनट होता है. अब आशंका जताई जा रही है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है.
विभिन्न रिपोर्टों से पता चलता है कि विमान में कम से कम 50 लोग थे लेकिन सही संख्या का पता नहीं चल पाया है.
1 मिनट से कम में 3 हजार मीटर दूर गया
मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावती ने कहा, ‘बोइंग 737-500 विमान ने दोपहर करीब 1:56 बजे जकार्ता से उड़ान भरी और करीब 2:40 बजे इसका संपर्क कंट्रोल टावर से टूट गया।’
ये भी देखें: सबसे अमीर Elon Musk की Inside Story
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, विमान एक मिनट से भी कम समय में 3000 मीटर से अधिक दूर चला गया था.
कथित तौर पर यह विमान बोइंग 737 मैक्स नहीं था जिसका नाम हाल के कुछ सालों में हुई प्रमुख दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा आया था. वैसे इसकी अब तक किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
बता दें कि अक्टूबर 2018 में बोइंग 737 मैक्स इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 189 लोग मारे गए थे. इंडोनेशियाई लायन एयर का यह विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया था.
Video-

