lifestyle bollywood actress latest target of diet sabya
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
जब एक्ट्रेसेस पर लगा गंदी कॉपी करने का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस यूं तो हर बार अपने कपड़ों, अपने फैशन, यहां तक कि अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सभी को घायल करने का माद्दा रखती हैं, लेकिन तब क्या जब इन एक्ट्रेसेस पर चोरी करने का गंदा आरोप लग जाए। बॉलीवुड हसीनाएं जो कुछ भी पहनती हैं है उस पर हर किसी की नजर होती है। लेकिन कभी-कभार इन हसीनाओं को ‘गंदी कॉपी’ जैसा विवादित कमेंट्स तक सुनने पड़ जाते हैं। जी हां, बी-टाउन में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस शामिल हैं जिन्हें एक बार नहीं बल्कि बार-बार ‘गंदी कॉपी’ कहकर बुलाया गया है। इसमें आलिया भट्ट से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक का नाम शामिल हैं।
2/6
दीपिका पादुकोण-अनन्या पांडे

दीपिका पादुकोण के ब्लैक ट्यूब टॉप के साथ पेस्टल पिंक फ्लेरी लेयर्ड गाउन को सभी ने खूब पसंद किया। मिनिमल मेकअप के साथ दीपिका इस लुक में काफी स्टन्निंग लग रही थीं, वहीं जब फिल्मफेयर नाइट में अनन्या पांडे ने उन्हीं के जैसा येलो रंग का ट्यूब गाउन पहना तो वह गंदी कॉपी का शिकार हो गईं।
3/6
आलिया भट्ट-माहिरा शर्मा

बोहो स्लीव्स वाले पीच बैकलेस गाउन को आलिया भट्ट ने आइफा नाइट में पहना था, जिसके साथ सटल मेकअप और मल्टीब्रेड्स और न्यूड लिप कलर उनके इस लुक को कम्पलीट कर रहे थे। वहीं,माहिरा शर्मा बोहो स्लीव्स वाले स्काई ब्लू बैकलेस गाउन में ‘बिग बॉस 13’ के ग्रैंड फिनाले में पहने नजर आई थीं। ड्रेस के साथ-साथ माहिरा ने आलिया के ओवरऑल लुक को कॉपी किया था।
4/6
रोजलीन सांचेज-कियारा आडवाणी

कियारा आडवाणी पर रोजलीन सांचेज की ड्रेस को कॉपी करने का आरोप लगा था। जिस पर कुछ इस तरह कमेंट किया गया था, ‘कॉपी तो फर्स्ट क्लास है, कसम से।’ सिंगर मॉडल रोजलीन सांचेज की इस ड्रेस को Thurley ऑफिशियल ने डिज़ाइन किया था। वहीं, कियारा की डिज़ाइनर और Purple Paisleyपर इसे चुराने का आरोप लगा।
5/6
दुआ लिपा-आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए यह फोटोशूट कराया था। यहां तक कि इस फोटोशूट के सामने आने के बाद आलिया को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार तक होना पड़ा था। आलिया ने इस फोटोशूट के लिए मशहूर हॉलीवुड सिंगर दुआ लिपा के स्टाइल को कॉपी किया था। जबकि सिंगर दुआ लिपा ने पेपे जीन्स के लिए एक कैंपेन किया था जिसमें उन्होंने इस अवतार को पहना था।
6/6
मिहानो मोमोसा-जहान्वी कपूर

मिहानो मोमोसा के लेबल की डिज़ाइन की हुई ऑरिजिनल Luna strapless फेदर ड्रेस को House Of ExC ने कॉपी किया था। जिसके बाद जहान्वी कपूर के लुक्स को भूल सभी ने उन पर गंदी कॉपी करने का आरोप लगाया था।(फोटो साभार-Diet Sabya)
Source link


