lifestyle kareena kapoor khan to kiara advani have super expensive bags
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
बॉलीवुड ऐक्ट्रेस के एक्सपेंसिव बैग्स

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के पास जब तक महंगी घड़ियां-गाड़ियां या एक्सपेंसिव ड्रेसेस न हों, तब तक इनका काम नहीं चलता। अभी तक बी-टाउन की इन हसीनाओं की इस लिस्ट में केवल यही कुछ चीजें शामिल थीं, लेकिन अब लगता है कि इन्हें महंगे मेकअप से लेकर महंगे पर्स तक सबकुछ भा रहा है। जी हां, ऐसा हम नहीं बल्कि जब हम आपको एक-एक करके बताना शुरू करेंगे तो आप भी सोच में पड़ जाएंगे। एक मुट्ठी के बराबर पर्स की कीमत का आप अंदाजा लगा लीजिए, यह हजार-दो हजार या ज्यादा से ज्यादा पांच हजार हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सोच से कई गुना ज्यादा महंगे होते हैं।
2/6
कियारा आडवाणी (Chanel Chain bag)

पहले लक्जरी हैंडबैग क्लब में कियारा आडवाणी का नाम शामिल है। कियारा के वॉर्डरोब कलेक्शन में क्रिश्चियन डायर और वैलेंटिनो जैसी महंगी-महंगी ब्रांड्स के बैग्स शामिल हैं, लेकिन इसके बाद भी अभिनेत्री अपने जन्मदिन पर चैनल के एक क्रॉस-बॉडी फैनी बैग में दिखाई दी थीं, जिसकी कीमत 3.5 लाख रुपए बताई जा रही है।
3/6
अनुष्का शर्मा (Louis Vuitton Pochette Bag)

अनुष्का शर्मा अपने स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस और कॉस्टली बैग्स को कैरी करने के लिए जानी जाती हैं। अनुष्का को बीते दिनों एयरपोर्ट पर लुइस विटन पॉकेट बैग के साथ स्पॉट किया गया था, जिसकी कीमत लगभग 1.8 लाख रुपए है।
4/6
करीना कपूर खान (Hermes Birkin)

बॉलीवुड की बेगम यानी करीना कपूर खान कभी भी अपने फैंस को फैशन गोल्स देना नहीं भूलतीं। करीना की वॉर्डरोब में आपको फेंडी, वैलेन्टिनो और चैनल जैसे कई बड़े ब्रांड्स के बैग्स देखने को मिल जाएंगे। यही नहीं, करीना को कई बार एयरपोर्ट पर Hermes Birkin के साथ स्पॉट किया गया है जिसकी कीमत 15-20 लाख है।
5/6
प्रियंका चोपड़ा (Chanel bag lizard skin handle)

प्रियंका चोपड़ा जोनस आज ग्लोब-ट्रॉटिंग फैशन क्वीन बन चुकी हैं जो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने स्टाइल से हर किसी का दिल जीत रही हैं। प्रियंका को बीते दिनों चैनल ब्रांड के आइवरी रंग के टैन हैंडल बैग के साथ स्पॉट किया गया था,जिसकी कीमत 2.5 लाख रुपए है। इस बैग के बारे में कहा जाता है कि इसके हैंडल को छिपकली की त्वचा से तैयार किया गया है।
6/6
कंगना रनौत (Christian Dior Book Tote)

इस लिस्ट में बॉलीवुड की क्वीन का नाम न हो ऐसे कैसे हो सकता है। जी हां, कंगना रनौत भी इस लिस्ट में किसी से पीछे नहीं हैं। कंगना को बीते दिनों क्रिश्चियन डायर टोट के साथ एयरपोर्ट पर सप्त किया गया था, जिसकी कीमत 2 रुपए बताई जा रही है। यही नहीं, इससे पहले भी कंगना लेडी डायर बैग के साथ नजर आ चुकी हैं, जिसकी कीमत 6 रुपए थी।
Source link

