lifestyle malaika arora to shilpa shetty when actress added bindi to their desi look
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
बिंदी लगाकर इन एक्ट्रेसेस ने लूटा दिल

फैशन और ड्रेसिंग सेंस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कितनी आगे हैं, ये तो हम अच्छे से जानते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब-जब इन एक्ट्रेसेस ने साड़ी पहनकर बिंदी लगाई तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। जी हां, बॉलीवुड में जब भी कोई एक्ट्रेस साड़ी पहनकर सामने आती है तो उसकी बात ही कुछ और होती है, लेकिन ऐसे में जब ये हसीनाएं अपने लुक में बिंदी को भी ऐड कर लें तो देखने वालों की कोई कमी नहीं रहती। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी हसीनाओं के लुक्स दिखा रहे हैं जिन्होंने बिंदी लगाकर तहलका मचा दिया।
2/6
मलाइका अरोड़ा

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2020 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची मलाइका इस दौरान डिजाइनर संगीता किलाचंद की डिज़ाइन की हुई विंटेज पाटन हैंड मैरोडी पटोला साड़ी में नजर आईं। कंट्रास्ट वाला ब्लैक ब्लाउज मिनिमल मेकअप और सिल्वर एक्सेसरीज के साथ लाल बिंदी उनके इस लुक को कम्पलीट कर रही हैं।
3/6
करीना कपूर

साड़ी डिजाइनर NIKASHA के ब्रैंड की डिज़ाइन की हुई सनशाइन येलो कलर की साड़ी में करीना कपूर एकदम कमाल की लग रही हैं। प्लीट्स पोर्शन पर जयपुरी गुलदस्ता प्रिंट वाली पितांबरी लहरिया साड़ी करीना ने मिनिमम जूलरी को पहना हुआ था जिसके साथ ब्लैक बिंदी उनके इस लुक को कम्पलीट कर रही है।
4/6
कटरीना कैफ

फेमस डिज़ाइनर अनीता डोंगरे की डिज़ाइन की हुई फ्लोरल प्रिंट रेड साड़ी में कटरीना हर बार की तरह काफी सुंदर लग रही हैं। मिनिमा मेकअप के साथ खुले बिखरे बाल और ब्लैक बिंदी उनके इस लुक को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।
5/6
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

डिज़ाइनर Punit Balana की डिज़ाइन की हुई रॉ मैंगो रंग की साड़ी में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हर बार की तरह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। पारंपरिक तरीके से सजी-धजी शिल्पा ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए गले में डायमंड चोकर-मंगलसूत्र और एक हाथ में सिल्वर स्टड्स वाले ब्रासलेट को डाला हुआ यही। यही नहीं, माथे पर लगी लाल बिंदी उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रही है।
6/6
कंगना रनौत

कंगना रनौत हमेशा से अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर खबरों में बनी रहती हैं। कंगना की पिछली कुछ तस्वीरों पर नजर डालेंगे तो देखेंगे कि एक्ट्रेस पर इन दिनों साड़ी और उस पर से बिंदी का खुमार कुछ ज्यादा ही चढ़ा हुआ है। हरे और नीले रंग की बनारसी साड़ी में भी हमें ऐसा ही कुछ देखने को मिला।
Source link


