lifestyle kangana ranaut to sonakshi sinha saree looks
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/6
जब इन हसीनाओं ने बोरिंग साड़ी को बना दिया मॉडर्न

साड़ी एक ऐसा इंडियन अटायर है जिसे आप शादी से लेकर हल्दी, संगीत-मेहंदी यहां तक कि ऑफिस इवेंट के अलग-अलग मौकों भी खूब स्टाइल से पहन सकती हैं। साड़ी कभी न बदलने वाले फैशन में से एक हैं, हालांकि एक ही तरह से साड़ी पहनकर हम बोर जरूर हो जाते हैं, जिससे या तो मन होते भी हम साड़ी पहनना बंद कर देते हैं या फिर उसी स्टाइल से पुरानी साड़ी को रिपीट करने में हिचकिचाहट महसूस होती है। अगर आपके मन में भी ऐसे कई सवाल हैं तो अब चिंता करने की कोई बात नहीं, आज हम आपको दिखा रहे हैं बॉलीवुड दीवाज का वो स्टाइल, जो अपनी बोरिंग सी साड़ी में भी फैशन का तड़का लगाना नहीं भूलीं।
2/6
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने माला और किन्नरी केप की डिज़ाइन की हुई प्लेन वाइट साड़ी पहनी हुई है जो हैदराबाद के निज़ामों से प्रेरित है। इस वाइट साड़ी में सोनाक्षी ने एक कशीदाकारी केप को अटैच किया है जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। अगर आप अपनी प्लेन साड़ी में कुछ ट्वीस्ट लाना चाहती हैं तो आप भी सोनाक्षी का यह स्टाइल कॉपी कर सकती हैं।
3/6
कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत जब भी कुछ पहनती हैं वह हर लुक में कमाल की लगती हैं। सभी के लिए स्टाइल इंस्पिरेशन बन चुकी कंगना ने फाल्गुनी एंड शेन पीकॉक की डिज़ाइन की हुई कांजीवरम साड़ी को गोल्डन कोर्सेट के साथ पहना हुआ है। यही नहीं, विंटेज लुक देने के लिए कंगना ने वेल्वेट ग्लव्स का ऑप्शन भी चुना। पार्टी एंड वेडिंग इवेंट के लिए कंगना का यह स्टाइल कॉपी करने लायक है।
4/6
तापसी पन्नू

यूं तो तापसी पन्नू हर ड्रेस में काफी खूबसूरत लगती हैं लेकिन साड़ियों से उन्हें कुछ खास लगाव है। ब्लू एंड रेड स्ट्राइप साड़ी को तापसी ने जिस स्टाइल से पहना हुआ वह आजकल की यंग गर्ल्स के काम आ सकता है। स्लीवलेस, फ्राइड और कॉलर वाली जैकेट के साथ तापसी का यह साड़ी लुक एकदम परफेक्ट है। यही नहीं, साड़ी के साथ स्नीकर्स पहनकर उन्होंने इसे मॉडर्न टच देने में कोई कोताही नहीं बरती है।
5/6
शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के स्टाइल के सभी दीवाने हैं। उसी तरह शिल्पा शेट्टी के साड़ी पहनने का अंदाज भी काफी निराला है। वाइट प्लोका डॉट साड़ी को शिल्पा ने वाइट नॉट टाई वाली रफल ब्लाउज़ के साथ पहनी हुई है। अगर आप चाहें तो शिल्पा के इस स्टाइल को कॉपी कर सकते हैं आप पोल्का डॉट या फ़्लोरल साड़ी को वाइट टॉप के साथ भी पहन सकती हैं।
6/6
कटरीना कैफ

आजकल ब्रालेट ब्लाउज बहुत फैशन में हैं। अगर आप भी अपनी किसी दोस्त की शादी में कुछ खास पहनने का मन बना रही हैं तो कटरीना का यह अवतार आपके काम आ सकता हैं। अपनी सिज़लिंग फ्रिल साड़ी को कटरीना ने पीच ब्रालेट के साथ पहना हुआ है जिसमें उनका लुक एकदम परफेक्ट है। मिनिमल मेकअप के सात कर्ली हेयर्स और न्यूड लिप कलर वाले इस स्टाइल को आप भी कॉपी कर सकती हैं।
Source link

