bollywood actress in silk saree: lifestyle shraddha kapoor to kareena kapoor khan in silk sarees

1/6

बॉलीवुड हसीनाओं से सीखें साड़ी पहनने के मंत्र

चाहे वह बनारसी हो, कांजीवरम-चंदेरी या कोई अन्य वैरायटी, सिल्क की साड़ियां हमारे लिए ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की भी पहली पसंद बनती जा रही हैं। आज के समय में हर फीमेल सेलिब्रिटी के पास कम से कम एक सिल्क रेशम साड़ी जरूर होगी जिसे वह एकदम खास मौके पर पहनना चाहती है और ऐसा हो भी क्यों न। रेशमी, चमकदार सिल्क साड़ियां आपको रीगल लुक जो देती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी सिल्क की साड़ी के साथ कुछ ट्वीस्ट डालकर अपने लुक को स्टाइल करना चाहती हैं तो आज हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के कुछ लुक्स से रूबरू करा रहे हैं।

2/6

कंगना रनौत

साड़ियों के प्रति कंगना की दीवानगी किसी से छिपी नहीं हैं। वह कॉटन प्रिंट से लेकर सिफॉन यहां तक कि सिल्क साड़ियों को भी अच्छे से कैरी करती हैं। पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने एक गोल्डन सिल्क की साड़ी को गोल्डन कोर्सेट और बैंगनी रंग के ग्लव्स के साथ स्टाइल किया था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे।

3/6

करीना कपूर खान

स्टाइल के मामले में बॉलीवुड की बेगम यानी करीना कपूर खान का कोई जवाब नहीं है। अपनी ननद सोहा अली खान की शादी के एक फंक्शन में करीना ने रॉ मैंगो की डिज़ाइन की हुई हरे रंग की रेशम वाली साड़ी को पन्ना नेकपीस, सटल मेकअप के साथ स्टाइल किया था।

4/6

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण यूं तो हर अवतार में कमाल की लगती हैं। लेकिन साड़ियों में उनका ग्लैमरस लुक हर किसी का फेवरेट है। एक इवेंट के लिए दीपिका ने सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई बेबी पिंक बनारसी रेशम साड़ी को पहना था, जिसे मिनिमल मेकअप के साथ ढाल इयरिंग्स और साइड बन के साथ स्टाइल किया था।

5/6

करिश्मा कपूर

एक ज़माने में बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन रह चुकीं करिश्मा कपूर के पास अनारकली से लेकर साड़ी तक का एक शानदार कलेक्शन है। ईशा अंबानी की शादी में रॉ मैंगो की डिज़ाइन की हुई आइवरी रंग की रेशम साड़ी के साथ गोल्डन चोकर और बेंगल, साथ में मैचिंग पोटली और सफेद फूलों के साथ स्टाइल किया हुआ हेयरस्टाइल उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

6/6

श्रद्धा कपूर

दीवाली पार्टी को एन्जॉय करने के लिए श्रद्धा कपूर ने एक बैंगनी रंग की सिल्क साड़ी को चुना था, जिसके साथ अपने लुक को गोल्डन चोकर और बालों को गजरे में स्टाइल किया हुआ था। यही नहीं, कर्ल-क्लैड आंखों के साथ श्रद्धा कपूर ने साबित कर दिया कि वह निश्चित रूप से चमकदार रंगों और एथनिक वियर को अच्छे से कैरी करना जानती हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here