bollywood actress lehenga looks: lifestyle bollywood actress wore a stylish blouse with a long hemline

1/5

लहंगा ही नहीं, ब्लाउज भी होना चाहिए स्टाइलिश

लहंगा ही नहीं, ब्लाउज भी होना चाहिए स्टाइलिश

किसी भी शादी या पार्टी में अपनी स्लिम-ट्रीम बॉडी को परफेक्ट तरीके से फ्लॉन्ट करने के लिए हम स्टाइलिश लहंगा पहनने पर तो जोर देते हैं, लेकिन उसके ब्लाउज के डिज़ाइन पर हमारा ध्यान नहीं जाता। जहां कुछ लड़कियां शॉर्ट चोली में भी कम्फर्टेबल महसूस करती हैं, तो वहीं बल्की शरीर वाली लड़कियों को क्रॉप चोली पहनने में थोड़ी असहजता होती है। ऐसे में अगर आपको भी शॉर्ट चोली पहनना पसंद नहीं है, तो आप इन एक्ट्रेसेस के इन लुक्स से खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।

2/5

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ

एक इवेंट में कटरीना कैफ अनामिका खन्ना के डिज़ाइन किए हुए वाइट एंड ब्लैक बॉर्डर वाले लहंगे में नजर आई थीं। जिसे उन्होंने लॉन्ग हेमलाइन के साथ स्टाइल किया था। अगर आप भी कटरीना के इस लुक को कॉपी करना चाहती हैं, तो लहंगा या स्कर्ट के साथ एक साधारण टैंक टॉप और स्टोल ले सकती हैं।

3/5

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट

यदि आप शाम की पार्टी के लिए कुछ सिंपल और स्टाइलिश सा ढूंढ रही हैं, तो आलिया भट्ट का यह लुक आपके काम आ सकता है। ब्लैक लॉन्ग हेमलाइन वाली चोली और प्लेन लहंगे को आलिया ने सिल्वर झुमकों के साथ स्टाइल किया है।

4/5

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर

मुंबई में आयोजित ‘उमंग पोलिस शो’ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची श्रद्धा कपूर इस दौरान अनीता डोंगरे के ग्रीन काशीदारी लॉन्ग चोली वाले लहंगे में नजर आई थीं। यही नहीं, श्रद्धा ने अपने लुक को स्टॉप-एंड-स्टेयर इयररिंग्स, सटल मेकअप और हाफ अप हाफ डाउन बालों के साथ कम्पलीट किया था।

5/5

कृति सेनन

कृति सेनन

जयंती रेड्डी का डिज़ाइन किया हुआ अंगरखा स्टाइल जैकेट वाला लहंगा कृति सेनन के लुक को स्टाइलिश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अगर आप भी विद आउट दुपट्टा कुछ पहनने का सोच रही हैं तो कृति सेनन का यह लुक आपके लिए एकदम परफेक्ट है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here