bollywood actress maternity fashion: lifestyle kareena kapoor khan to kalki koechlin bollywood actress rocked in maternity period

1/7

प्रेग्नेंसी में भी इन एक्ट्रेसेस ने मचाया तहलका

प्रेग्नेंसी में भी इन एक्ट्रेसेस ने मचाया तहलका

जब भी बात मैटरनिटी फैशन की आती है तो हमारे जेहन में सबसे पहले ढीले बैगी कपड़े, अनाकर्षक फिट और प्रिंटेड लॉन्ग टी-शर्ट के ख्याल आने लगते हैं। यहां तक कि कुछ समय पहले तक जाने-माने फैशन ब्रांड बहुत ही अनफर्टेलिंग कपड़ों को डिज़ाइन कर रहे थे जिससे मां बनने वाली हर महिला को स्टाइलिश दिखना बेहद मुश्किल हो गया। हालांकि, समय के साथ-साथ जानी-मानी हस्तियों और उनके स्टाइलिस्टों ने ‘मॉम टू बी’ की परिभाषा को पूरी तरह से बदल के रख दिया है।

2/7

नहीं भूलीं स्टाइलिश दिखना

नहीं भूलीं स्टाइलिश दिखना

अब मां बनने वाली हर महिला फिट मिनी-ड्रेसेस से लेकर हाई स्लीट्स ड्रेसेस तक पहनकर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस से मिलवा रहे हैं जिन्होंने अपने मैटरनिटी फैशन से हर किसी को पूरी तरह से चौंका दिया।

3/7

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान

साल 2016 में जब करीना कपूर ने अपने बेबी बंप के साथ मॉम टू बी लिस्ट में कदम रखा तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। करीना ने मैटरनिटी फैशन को पूरी तरह से बदल दिया। अपनी प्रेग्नेंसी के समय ज्यादातर करीना लॉन्ग गाउन में नजर आई थीं लेकिन इन ड्रेसेस के साथ भी वह स्टाइलिश नहीं भूलीं।

4/7

लिसा हेडन

लिसा हेडन

एक जमाने में जानी-मानी मॉडल रह चुकीं लिसा हेडन कितनी हॉट एंड स्टाइलिश हैं ये तो हम सभी जानते हैं। लिसा के स्टाइल स्टेटमेंट से ही इस बात का पता लगा लीजिए कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक से बढ़कर एक बिकनी, हॉल्टर-नेक ड्रेसेस और मिनी ड्रेसेस में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया।

5/7

कल्कि कोचलिन

कल्कि कोचलिन

जब साल 2019 में कल्कि कोचलिन ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की तो हर कोई इस खबर को सुनकर चौंक गया था। लेकिन जैसे-जैसे कल्कि ने स्टाइलिश अंदाज़ से अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। कल्कि ने अपने मैटरनिटी मूमेंट्स में इस बात को साबित कर दिया कि आराम के साथ-साथ स्टाइल का भी ख्याल रखा जा सकता है।

6/7

समीरा रेड्डी

समीरा रेड्डी

साल 2019 में अपनी दूसरी गर्भावस्था समीरा रेड्डी एक से बढ़कर एक लुक में नजर आईं। समीरा ने प्रेग्नेंसी के समय के कुछ यादगार फैशन विकल्प अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं, जिसमें रंगीन स्विमवियर से लेकर बिकिनी और मिनी ड्रेसेस हर किसी का दिल चुरा रही हैं।

7/7

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया पर एक बात जो पूरी तरह से फिट बैठती है वह यह कि वह कभी अपने स्टाइल से कम्प्रोमाइज़ नहीं करतीं और ऐसा ही कुछ उनके गर्भावस्था के दौरान भी देखने को मिला जहां उन्होंने बोल्ड रंगों से लेकर स्टाइलिश ड्रेसेस तक को खूब पहना।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here