bollywood actress who got married in 2022, इस साल इन हसीनाओं की बाबुल के घर से हुई विदाई, शादी वाला जोड़ा पहनकर खूब बटोरी थी इंटरनेट पर वाहवाही – from alia bhatt and ​mouni roy bollywood and tv actress who got married in 2022

यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि साल 2022 पूरी दुनिया के लिए एक रोलर कोस्टर राइड जैसा रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तरफ जहां यूक्रेन-रूस की वॉर ने सभी को डराकर रख दिया, तो वहीं ईरान में महिलाएं हिजाब की अनिवार्यता के खिलाफ सड़कों पर उतर आईं। हालांकि, जब पूरी दुनिया में इतना सब कुछ चल रहा था, तो वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ हसीनाएं अपनी लाइफ में एक स्टेप आगे बढ़ने की तैयारी कर रही थीं।

बी-टाउन की कुछ लीडिंग लेडीज ने इस साल शादी कर न केवल हमेशा-हमेशा के लिए खुद को अपने पार्टनर के प्यार में लॉक कर लिया बल्कि जब वह दुल्हन के रूप में सामने आईं, तो हर कोई उनका कातिलाना अंदाज देखता ही रहा गया। खैर, ऐसा होता भी क्यों न बॉलीवुड हस्तियों के लिए विवाह के बंधन में बंधना हमेशा एक शानदार अवसर और जबरदस्त आनंद का स्रोत जो रहा है।

यही तो एक बड़ी वजह भी है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की शादियों में दुनियाभर के लोगों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी रहती है। हालांकि, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण इन हसीनाओं का ब्राइडल लुक है, जो हमेशा ही सबसे हटकर होता है। इस साल भी बिल्कुल ऐसा ही देखने को मिला, जिसने फैशन की दुनिया में एक नई जंग छेड़ दी। (सभी फोटोज-@सेलेब्स इंस्टाग्राम)

आलिया भट्ट

साल की सबसे धमाकेदार शादी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रही। इस जोड़ी ने जिस तरह से शादी की थी, वो कई लोगों को हैरान कर गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी शादी में केवल क्लोज्ड वन्स को ही देखा गया था। दूसरे स्टार्स की तरह इन्होंने अपनी वेडिंग पर बिल्कुल भी पैसा नहीं बहाया था। वहीं दुल्हन बनीं आलिया के ब्राइडल लुक का सिलेक्शन भी बहुत ही साधारण था, जिसने पूरे इंटरनेट को दीवाना बना दिया था।

दरअसल, अपनी शादी वाले दिन आलिया ने सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन आइवरी साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने डिज़ाइनर की हेरिटेज जूलरी कलेक्शन से लिए गए अनकट डायमंड और पर्ल्स से तैयार किए गए गहनों के साथ पहना था।

1,2,3 और सिंदूर लगाई आलिया भट्ट को डोली नहीं गोदी में उठा ले गए रणबीर, शादी में ऐसी लगी दूल्हा-दुल्हन की जोड़ी

मौनी रॉय

बंगाली ब्यूटी मौनी रॉय इस साल अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार की दुल्हनिया बन गईं। उन्होंने 27 जनवरी को शादी की थी, जिसके लिए उन्होंने लाल रंग का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना था। उन्होंने भी अपने जीवन के सबसे खास दिन के लिए सब्यसाची मुखर्जी के डिज़ाइन किए हुए ऑउटफिट को ही चुना था, जोकि उनकी ब्राइडल वाइब्स को दो गुना बढ़ा रहा था।

इस अटायर पर जरी-जरदोजी की एम्ब्रॉइडरी से खूबसूरत पैटर्न बनाए गए थे, जिसे कांच और गोटा की मदद से स्टनिंग लुक दिया था। वहीं लहंगे के दुपट्टे पर आयुष्मती भव: लिखा था, जोकि देखने में काफी ज्यादा अच्छा लग रहा था।

डरती-शर्माती मौनी रॉय बंगाली दुल्हन बन पहुंचीं मंडप, सोने के भारी गहनों और सुर्ख लाल लहंगे में लगीं राजकुमारी सी सुंदर

नयनतारा

साउथ इंडियन फिल्मों में अपनी ब्यूटी का जलवा दिखाने वाली नयनतारा जब अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विग्नेश शिवन की दुल्हन बनीं, तो जाने कितने लोगों का दिल टूट गया। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्ट्रेस इस दौरान इतनी ज्यादा अच्छी लग रही थीं कि उन पर से चाहकर भी नजरें नहीं हट रही थीं। गॉर्जियस ब्राइड बनीं नयनतारा ने इस दौरान वर्मिलियन रेड कलर की बहुत ही ग्रेसफुल एंड एलिगेंट लुकिंग वाली साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने इंडिया की बेस्ट फैशन डिजाइनर मोनिका एंड करिश्मा के ब्रांड लेबल Jade से पिक किया था।

इस पूरी साड़ी होयसल के मंदिरों की सुंदर नक्काशी उकेरी थी, जिसे फ्रेंच नॉट संग लेस एपलीक-क्रिस्टल और सीक्वन वर्क से सजाया था। वहीं अपने ब्राइडल लुक को कम्पलीट करने के लिए नयनतारा ने कंट्रास्ट करती हेवी ऑक्सिडाइज़्ड जूलरी कैरी की थी। उन्होंने पन्ना एंड स्टोन से बना सद्लता हार पहना था, जिसके साथ उन्होंने अपने गले में बिब नेकलेस के साथ मैचिंग का चोकर डाला था।

मांग में सिंदूर भरकर और साड़ी पहन नयनतारा पहली पूजा के लिए हुईं तैयार, सोने के जेवर बढ़ा रहे नई दुल्हन की खूबसूरती

ऋचा चड्ढा

लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे ऋचा चड्ढा और अली फजल भी इस साल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दूल्हा-दुल्हन बनने के लिए ऋचा और अली ने भारत के नामी फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के डिज़ाइन किए हुए कपड़े पहने थे, जिसमें उनका रॉयल अंदाज देखते ही बन रहा था। ऋचा ने अपने लिए जो ऑउटफिट पिक किया था, उसमें पूरी तरह रेशम के धागों का काम किया गया था।

ओवरऑल ऑउटफिट में फ्लोरल मोटिफ्स को उकेरा गया था, जिसकी हेमलाइन में चांद कट्स डिज़ाइन के साथ चौड़ी पट्टी बनी थी। इस सेट में वी नेकलाइन दी गई थी, जिसके साथ स्लीवस को फुल लेंथ में रखा था। इस भव्य ऑउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने हेवी जूलरी को पहना था, जिसमें पन्ना-गोल्ड और डायमंड स्टडिड बिब नेकलेस के साथ मैचिंग की चूड़ी, झुमके और झूमर शामिल था।

दुल्हन-दूल्हा बने ऋचा चड्ढा और अली फजल का दिखा रॉयल लुक, ये तस्वीरें रणबीर-आलिया की शादी को भी कर रहीं फेल

पत्रलेखा

11 साल से रिलेशनशिप में रहे राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी इस साल शादी कर ली। इस जोड़ी ने भी अनुष्का-विराट, दीपिका-रणवीर की तरह इअपने ब्राइडल ऑउटफिट इंडियन फेमस फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची से ही डिज़ाइन करवाए थे। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक-दूसरे को कंट्रास्ट करते हुए ऑउटफिट्स को वेअर किया था, जिसमें ऑफ वाइट जरदोजी कढ़ाई वाली शेरवानी में राजकुमार थे, तो वहीं लाल जोड़े में सजीं पत्रलेखा गजब की सुंदर लग रही थीं।

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding के बाद कुछ इस अंदाज़ में आए मीडिया के सामने

https://www.youtube.com/watch?v=5uZLT1qwvvQ


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here