lifestyle bollywood actresses finds style and comfort in sports bra
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/8
ऐक्ट्रेसेस के बीच हिट हुई ये खास ब्रा, जानें इसमें ऐसा क्या है खास

सिलेब्रिटी जो भी पहनते हैं, वो फैशन ही बन जाता है। आजकल के स्टार्स अपनी फिटनेस पर भी खास ध्यान देते हैं, जिससे उनकी बॉडी टोन्ड रहती है। इसे वे फ्लॉन्ट करने में भी हिचकते नहीं है। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए बीटाउन की बालाएं खास तरह की ब्रा में स्पॉट होने लगी हैं, जो उन्हें अपने टोन्ड कर्व्स को फ्लॉन्ट करने में मदद करती है।
2/8
ऐक्ट्रेसेस को भाई स्पोर्ट्स ब्रा

बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस को कुछ समय से स्पोर्ट्स ब्रा में काफी ज्यादा स्पॉट किया जा रहा है।
3/8
सिर्फ जिम तक सीमित नहीं रही यह ब्रा

स्पोर्ट्स ब्रा में अदाकाराओं को सिर्फ जिम के बाहर नहीं, बल्कि एयरपोर्ट से लेकर डबिंग स्टूडियो तक पर भी स्पॉट किया जाता है।
4/8
अलग-अलग तरह से करती हैं स्टाइल

इन ब्राज़ को अदाकाराएं कभी जॉगर्स, कभी योगा पैंट्स, तो कभी जींस और स्कर्ट के साथ भी मैच करती दिख जाती हैं।
5/8
कंफर्ट फैशन की तरफ हो रहा झुकाव

स्पोर्ट्स ब्रा को अपने कैजुअल फैशन का हिस्सा बनाना, अदाकाराओं के कंफर्ट स्टाइल की ओर बढ़ते झुकाव को भी दिखाता है। ऐक्ट्रेसेस अब रेड कार्पेट और पार्टी को छोड़ दूसरी जगहों पर ज्यादातर ऐसे कपड़ों में स्पॉट होती हैं, जो स्टाइलिश तो हों, लेकिन पहनने में कंफर्टेबल भी हों।
6/8
स्पोर्ट्स ब्रा देती हैं बेस्ट कवरेज

स्पोर्ट्स ब्रा किसी भी अन्य ब्राज़ की तुलना में ज्यादा बेहतर मानी जाती हैं। इनकी स्टिचिंग ऐसी होती है कि यह बस्ट ऐरिया को पूरी तरह से फुल कवरेज देती हैं।
7/8
नहीं होता इरिटेशन

चूंकि इन ब्रा को बनाया ही वर्कआउट के लिए जाता है, इस वजह से इनका फैब्रिक सॉफ्ट और पसीना सोखने वाला होता है। इसकी ये क्वॉलिटीज स्किन पर बिल्कुल भी इरिटेशन क्रिएट नहीं करती है।
8/8
आने लगे हैं कई डिजाइन और पैटर्न

स्पोर्ट्स वेअर की बढ़ती पॉप्युलैरिटी के कारण अब स्पोर्ट्स ब्रा में भी कई डिजाइन और पैटर्न आने लगे हैं, जो कंफर्ट के साथ ही स्टाइल को मेनटेन रखने में मदद करते हैं।
Source link


