bollywood actresses summer dress: lifestyle bollywood actresses have fallen in love with white colour

1/14

कियारा आडवाणी से लेकर दिशा पाटनी तक, इस कलर के प्यार में डूबीं बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस

गर्मियों का सीजन आते ही न सिर्फ आउटफिट्स के फैब्रिक में चेंज दिखता है बल्कि लोगों के कपड़ों के कलर्स भी बदल जाते हैं। लोग ऐसे कलर चुनने लगते हैं जो समर फ्रेंडली हों। समर सीजन की दस्तक होते ही बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस के कपड़ों में भी अब ये दोनों बदलाव दिखने लगे हैं। हालांकि, एक कलर ऐसा है जिसमें लगभग हर ऐक्ट्रेस ही लगातार नजर आ रही है।

2/14

सफेद कलर के प्यार में पड़ीं ऐक्ट्रेसेस

इस समर सीजन जिस कलर पर बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस का प्यार बरस रहा है वह है सफेद रंग। एयरपोर्ट से लेकर, पार्टी, कैजुअल हैंगआउट, जिम जैसी सब जगह पर ऐक्ट्रेसेस को इस कलर में स्पॉट किया जा रहा है। खास बात यह है कि एक कलर का होते हुए भी स्टाइल में इतना वैरिएशन दिख रहा है कि इसे दूसरी लड़कियां भी अपनी चॉइस के मुताबिक आसानी से फॉलो कर सकती हैं।

3/14

कियारा आडवाणी

कियारा को कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो उन्हें वाइट कलर के बेहद स्टाइलिश कपड़ों में देखा गया। ऐक्ट्रेस ने वाइट स्ट्रेट कट कॉटन पैंट्स के साथ वाइट सी-थ्री शर्ट पहन रखी थी। इस शर्ट के नीचे उन्होंने डिफरेंट कलर की ब्रालेट पहनी थी। अपने समर लुक को पूरा करते हुए कियारा ने हेयरबैंड और राउंड ग्लास ग्लेयर्स लगाए थे। इस लुक को आप भी आसानी से कैरी कर स्टाइलिश लग सकती हैं।

4/14

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर भी हाल ही के दिनों में कई वाइट शेड कपड़ों में दिख चुकी हैं। हालांकि, उनका सबसे स्टाइलिश लुक वाइट पैंट्स विद फ्रिल और ऑफ शोल्डर टॉप का था। इसके लुक को जाह्नवी ने एक इवेंट के लिए चुना था। वैसे जाह्नवी की कॉटन वाइट फ्रॉक भी समर के लिहाज से परफेक्ट चॉइस है। इसमें वह जिम के बाहर स्पॉट की गई थीं।

5/14

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी को भी लगातर वाइट कलर की कई आउटफिट्स में देखा जा रहा है। वह टी-शर्ट, शर्ट, वाइट जींस, वाइट ड्रेस जैसी कई डिजाइनर क्लोद्स में नजर आ रही हैं। शायद इस समर दिशा भी वाइट पर कुछ ज्यादा ही प्यार लुटाती दिखाई देने वाली हैं।

6/14

मलाइका अरोड़ा

मलाइका को हाल ही में अर्जुन के साथ डेट पर स्पॉट किया गया था। उन्होंने कॉटन की कट आउट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें डीप वी नेकलाइन और स्टैप स्लीव्स थीं। यह ड्रेस न सिर्फ उन पर अच्छी लग रही थी बल्कि दूसरी लड़कियों को भी इस तरह की आउटफिट कैरी करने के लिए इंस्पायर कर रही थी।

7/14

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ के इंस्टाग्राम पर आप खुद देख सकते हैं कि इस अदाकारा को सफेद रंग कितना भा रहा है। इवनिंग गाउन से लेकर, कॉटन ड्रेस और शर्ट तक हर तरह की वाइट ड्रेस में कटरीना कैमरे में कैद की जा चुकी हैं।

8/14

रकुल प्रीत

रकुल प्रीत को डेनिम शॉर्ट्स के साथ वाइट टॉप कैरी करते हुए देखा गया। इस लुक को उन्होंने सेक्सी फील देने के लिए हील्स पहनी थी। अगर आपको भी कूल ऐंड सेक्सी दिखना है तो रकुल का यह लुक इसके लिए परफेक्ट चॉइस है।

9/14

कृति खरबंदा

कृति खरबंदा वाइट कलर के जंपसूट में स्पॉट की गई थीं। इस बाला ने अपनी स्टाइलिश आउटफिट को और बेहतर बनाने के लिए कमर पर ब्राउन बेल्ट लगाया हुआ था। देखकर ही लग रहा था कि यह लुक न सिर्फ स्टाइल के मामले में बढ़िया था बल्कि गर्मी के मौसम के लिए परफेक्ट चॉइस था।

10/14

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया को बेहद स्टाइलिश वाइट ड्रेस में स्पॉट किया गया था। इस कॉटन बॉडी कॉन ड्रेस में ऑफ शोल्डर और फ्रंट स्लिट डिजाइन था। इसके साथ तारा ने सिल्वर स्ट्रैप हील्स पहनी थीं।

11/14

सारा अली खान

सारा कई तरह की ट्रडिशनल ड्रेसेस में दिखाई देती हैं। उन्हें कुछ दिनों पहले वाइट ऐंड ब्लू लाइनिंग ड्रेस में देखा गया था। इस आउटफिट में पैंट्स और फ्रंट हाई स्लिट कुर्ता था। यह ड्रेस समर परफेक्ट होने के साथ ही यह स्टाइलिश भी काफी थी।

12/14

जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया एक इवेंट में शरीक हुईं तो उन्होंने चेक शॉर्ट स्कर्ट और वाइट शर्ट लुक चुना। इसमें उनका लुक न सिर्फ गॉरजस लग रहा था बल्कि यह उनके टोन्ड फिगर को भी फ्लॉन्ट कर रहा था।

13/14

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर कंफर्टेबल क्लोद्स में देखा गया। उन्होंने साइकिलिंग शॉर्ट्स के साथ ओवर साइज वाइट शर्ट और उस पर डेनिम जैकेट पहनी हुई थी। ऊपर से लेकर नीचे तक यह लुक समर के लिए चुना गया ही लग रहा था।

14/14

दिया मिर्जा

दिया मिर्जा को एक इवेंट में वाइट कॉटन साड़ी पहने कैमरे में कैद किया गया। उन्होंने हाई नेक स्लीवलेस ब्लू ब्लाउज के साथ पोल्का डॉट्स वाइट साड़ी पहनी थी। यह साड़ी समर के लिहाज से इतनी परफेक्ट लगी कि इसे कोई भी कैरी कर सकता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here