lifestyle kareena kapoor malaika arora to alia bhatt and katrina kaif meet bollywood fashionable best friend
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/7
करीना-मलाइका से लेकर कटरीना-आलिया तक, ये हैं बॉलिवुड की फैशनिस्टा बेस्टफ्रेंड्स
बीटाउन में बेस्टफ्रेंड्स की बात की जाए, तो सबसे पहले सलमान खान और शाहरुख खान का नाम दिमाग में आता है। हालांकि, कई अदाकाराएं भी हैं, जो न सिर्फ खुद फैशन लवर्स हैं, बल्कि उनकी बेस्ट फ्रेंड्स भी टोटल फैशनिस्टा हैं।
2/7
आलिया भट्ट-कटरीना कैफ
आलिया और कटरीना दोनों ही अपनी स्टाइल्स के लिए जानी जाती हैं। इन दोनों को ही लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करते देखा जाता है। इनकी स्टाइल के बीच एक और समानता ये है कि ये हमेशा ज्यादा हटकर फैशन या स्टाइल को ट्राई करने से बचती हैं, फिर भले ही वह ट्रेंड में नया ही क्यों न हो।
3/7
करीना कपूर – मलाइका अरोड़ा
करीना और मलाइका न सिर्फ बेबाक हैं, बल्कि दोनों को स्टाइल में बोल्डनेस का टच ऐड करना अच्छा लगता है। यही वजह है कि इन दोनों को ही ज्यादातर बोल्ड हिंट वाले क्लोद्स में स्पॉट किया जाता है।
4/7
करीना कपूर-अमृता अरोड़ा
करीना कपूर की तरह ही उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी एक्सपेंसिव पर्स, शूज और ड्रेसेस पसंद हैं। इन्हें जब साथ में स्पॉट भी किया जाता है, तो दोनों रिच फैशन सेंस की क्लियर वाइब्स देती दिखती हैं।
5/7
अनन्या पांडे- शनाया कपूर
अनन्या पांडे बीटाउन में डेब्यू कर चुकी हैं, तो वहीं शनाया कपूर बिहाइन्ड द कैमरा रहना पसंद करती हैं। लेकिन इनकी स्टाइलिंग चॉइस काफी मिलती-जुलती है। ये दोनों ज्यादातर ऐसे कपड़े चुनती हैं, जिनमें ये अपनी फिट ऐंड टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट कर सकें।
6/7
अनन्या पांडे- सुहाना खान
अनन्या पांडे और शनाया कपूर की तरह ही उनकी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान भी बॉडी हगिंग क्लोद्स काफी पसंद करती हैं। वह बोल्ड स्टाइल के कपड़ों को भी बेहद कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती दिखाई देती हैं।
7/7
सोनम कपूर-जैकलीन फर्नांडिस
सोनम कपूर को तो कहा ही बॉलिवुड की फैशनिस्टा जाता है। इस अदाकारा को अपना स्टाइल तो पसंद है ही, साथ ही में उन्हें अपनी बेस्ट फ्रेंड जैकलीन का स्टाइल भी जबरदस्त लगता है। उन्होंने यह बात खुद एक इवेंट के दौरान कही थी।
Source link