Bollywood Drug Syndicate: Deepika Padukone Shraddha Kapoor and Sara Ali Khan to Appear Before NCB – बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन केस में आज का दिन सबसे अहम, इन 3 अभिनेत्रियों से होगी पूछताछ

बॉलीवुड के 'ड्रग्स कनेक्शन' केस में आज का दिन सबसे अहम, इन 3 अभिनेत्रियों से होगी पूछताछ

बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन: दीपिका और करिश्मा को आमने-सामने बिठाकर भी सवाल जवाब हो सकते हैं

मुंबई:

बॉलीवुड ड्रग्स सिंडिकेट (Bollywood Drug Syndicate) की जांच में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. आज एक साथ तीन अभिनेत्रियों से पूछताछ की जाएगी. जिनमें सबसे बड़ा नाम दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का है. दीपिका का ड्रग्स से जुड़ा एक चैट रिट्रीव हुआ है जिसके बाद से उनकी मुसीबत बढ़ गई है. शुक्रवार को NCB, SIT ने दीपिका की टैलेंट मैनेजर करिश्मा प्रकाश (Karishma Prakash) से 7 घंटे लंबी पूछताछ की थी. 28 अक्टूबर 2017 की चैट में दीपिका पादुकोण, करिश्मा प्रकाश से ही हैश की मांग कर रही हैं. करिश्मा प्रकाश को भी आज बुलाया गया है, संभव है दोनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें

Read Also: ड्रग्‍स केस: रकुल प्रीत से चार घंटे तक हुई पूछताछ, दीपिका पादुकोण से आज होगी

दूसरी अभिनेत्रियां सारा अली खान (Sara Ali Khan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हैं. सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ फिल्मों में काम कर चुकी दोनों अभिनेत्रियों के नाम रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के बयान में आया है. इन दोनों से पूछताछ NCB के मुम्बई दफ़्तर में की जाएगी. रिया चक्रवर्ती जिस मामले में गिरफ्तार हैं उसमें एन सी बी ने शुक्रवार को क्षितिज प्रसाद से देर रात तक पूछताछ जारी रही. इसके पहले एन सी बी ने  क्षितिज के घर तलाशी भी ली थी. बताया जाता है कि क्षितिज का नाम पहले से गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर अंकुश अरनेजा के बयान में आया है. 

Read Also: ‘कानून से ऊपर नहीं कंगना, अगर वो ड्रग एडिक्ट हैं तो होनी चाहिए जांच’, बोले बीजेपी नेता

NCB सूत्रों के मुताबिक क्षितिज धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े हैं जबकि धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर ने सफाई दी है कि वो क्षितिज को व्यक्तिगत रूप से नही जानते और क्षितिज धर्मा प्रोडक्शन में काम नही बल्कि धर्मा प्रोडक्शन की सिस्टर कंसर्न कंपनी धर्मेटिक एंटरटेनमेंट में एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर हैं और कॉन्ट्रैक्ट पर हैं. हालांकि वो प्रॉजेक्ट साकार नही हो पाया.करण जौहर ने अपने बयान में खुद ड्रग्स लेने या बढ़ावा देने से इंकार किया है, उन्होंने उनके घर के वायरल वीडियो में ड्रग्स के इस्तेमाल से भी इंकार किया है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here