lifestyle alia bhatt priyanka chopra in gingham dress
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/8
गिंगम ड्रेसेस का लेटेस्ट ट्रेंड

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस जब भी कुछ नया पहनती हैं, वह देखते ही देखते तुरंत वायरल हो जाता है। न्यू पैटर्न की ड्रेसेस से लेकर उनके बूट तक उनकी हर चीज सबसे खास होती है। इस बात में कोई दो राय नहीं बॉलीवुड फिल्में और एक्ट्रेसेज़ हमेशा ट्रेंडसेटर रही हैं जो अपने लेटेस्ट ट्रेंड्स और स्टाइलिंग से फैंस को फैशन गोल्स देती आई हैं।
2/8
जब बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर छा गया गिंगम का फैशन

ये भी मानना पड़ेगा कि कुछ सालों पहले तक ये स्टाइल इंस्पिरेशन सिर्फ और सिर्फ ऑनस्क्रीन ही हुआ करता था लेकिन आज के समय में एक्ट्रेसेज़ के ऑफस्क्रीन लुक्स सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। उन्हीं लुक्स में से एक है एक्ट्रेसेस का गिंगम ड्रेसेस को लेकर क्रेज, जो बीते कुछ दिनों से हर किसी को खूब भा रहा है।
3/8
दीपिका पादुकोण

अपनी फिल्म ‘छपाक’ के प्रचार-प्रसार में व्यस्त दीपिका ने उस दौरान आसमानी नीले और सफेद गिंगम ड्रेस को पहना था। जिसके निचले हिस्से में रफल्स और ऊपर की तरफ बो का डिज़ाइन बना था। समर सीजन के लिए दीपिका का ये लुक एकदम परफेक्ट था।
4/8
आलिया भट्ट

प्रबल गुरुंग की डिज़ाइन की हुई इस गिंगम ड्रेस में आलिया की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। Asymmetrical नंबर्स वाली इस ड्रेस को उन्होंने स्ट्रैपी हील्स के साथ पेयर किया था। मिनिमल मेकअप और खुले बाल उनके इस लुक में चार चांद लगा रहे थे। यही नहीं इस ड्रेस की कीमत 92000 रुपए है।
5/8
कृति सेनन

ध्रुव कपूर की डिज़ाइन की हुई येलो और ग्रे गिंगम ड्रेस में कृति सेनन हर किसी को फैशन गोल्स दे रही थीं। बेहद सिंपल और स्टाइलिश दिखने वाली इस ड्रेस को उन्होंने येलो सनशाइन फ्लैट्स के साथ पहना था। एयरपोर्ट लुक के हिसाब से उनका ये लुक एकदम कमाल का था।
6/8
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अब तक कई गिंगम अवतार में देखा गया है। अपने पति निक जोनस के साथ ब्रंच के लिए उन्हें हरे रंग की गिंगम ड्रेस में स्पॉट किया गया था। वहीं, जब वह अपनी सगाई के लिए मुंबई वापस आई थीं तब उन्हें इसी तरह की ब्लैक पैटर्न ड्रेस को पहने हुए देखा था जिसमें प्रियंका काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।
7/8
पूजा हेगड़े

सटल मेकअप, स्मोकी आईज और खुले बाल पूजा हेगड़े की इस ब्लू गिगंम ड्रेस के साथ एकदम फिट बैठ रहे थे। ब्लू गिगंम को-ओर्ड सेट समर वॉर्डरोब कलेक्शन के हिसाब से एकदम सटीक और फैशनेबल है।
8/8
अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने लाइम क्रॉप टॉप और गिंगम स्कर्ट के साथ अपने कैज़ुअल लुक को रॉक किया। जिसके साथ स्पोर्टी बॉम्बर जैकेट और सफ़ेद स्नीकर्स उनके इस लुक को स्टाइलिश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे।
Source link


