Friday, April 19, 2024
HomeUncategorizedbollywood raksha bandhan photos: lifestyle from kareena to malaika this is how...

bollywood raksha bandhan photos: lifestyle from kareena to malaika this is how bollywood actresses got ready for raksha bandhan celebration

1/11

तस्वीरों में देखें बॉलिवुड की ये 10 ऐक्ट्रेसेस राखी पर कैसे तैयार हुईं

तस्वीरों में देखें बॉलिवुड की ये 10 ऐक्ट्रेसेस राखी पर कैसे तैयार हुईं

बीटाउन के सितारों ने भी भाई-बहन के प्यार को दर्शाने वाले दिन रक्षाबंधन को सेलिब्रेट किया। किसी ने इसे विडियो कॉल के जरिए सेलिब्रेट किया, तो किसी ने पूरे परिवार के साथ मिलकर इसे मनाया। इस खास दिन पर अदाकाराएं अलग-अलग तरह की ड्रेसेस में नजर आई थीं। इनमें से ज्यादातर ट्रडिशनल कपड़े पहने थे। चलिए देखते हैं बीटाउन की इन बहनों की तस्वीरें।

2/11

करीना कपूर

करीना कपूर

करीना कपूर ने रक्षाबंधन को अपने कजिन्स के साथ मनाया। इस मौके के लिए उन्होंने मिक्स्ड कॉटन का पीले रंग का कुर्ता और मैचिंग दुपट्टा पहना था। इसे उन्होंने डार्क क्रीम कलर के प्लाजो के साथ मैच किया था। इसके साथ करीना ने गोल्डन कलर के फुटवेअर पहने थे। उन्होंने अपने बालों को जूड़े में स्टाइल किया था और कानों में छोटे ईयररिंग्स पहने थे। बेबो ने मेकअप को मिनिमम रखते हुए आंखों पर काजल लगाया था।

3/11

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने राखी को अपनी बहन अमृता के साथ सेलिब्रेट किया। उन्होंने पिंक कलर का सिल्क का कुर्ता पहना था। इसके ऊपर गोल्डन थ्रेड की कढ़ाई थी, जिस पर सीक्वंस वर्क भी देखा जा सकता था। इस लुक को मलाइका ने सिल्वर जूलरी के साथ मैच किया था। उन्होंने मेकअप को न्यूड टोन रखते हुए, ब्लशर से चीक्स को हाईलाइट किया था और लिप्स पर रेड लिपस्टिक लगाई थी।

4/11

कृति सैनन

कृति सैनन

कृति सैनन ने घर पर ही इस त्यौहार को बहन संग सेलिब्रेट किया था। उन्होंने इस मौके के लिए वाइट कलर का कुर्ता पजामा चुना था। इस पर ग्रीन कलर का ब्लॉक प्रिंट और लेस वर्क भी था। उन्होंने सूट को बेबी पिंक कलर के दुपट्टे के साथ मैच किया था। कृति ने अपने मेकअप को पूरी तरह से नैचरल रखा था। उन्होंने कोई जूलरी भी नहीं पहनी थी।

5/11

कंगना रनौत

कंगना रनौत

कंगना ने राखी पर हटकर लुक चुनते हुए अपने स्टाइल को जिप्सी रखा था। उन्होंने कॉटन का थ्री-फोर्थ स्लीव्स वाला कुर्ता पहना था, जिस पर कलरफुर थ्रेड एम्ब्रॉइडरी और ब्लू कलर का प्रिंट था। उन्होंने अपने बालों को बन में स्टाइल करते हुए, हेयरबैंड स्टाइल में फूल लगाए थे। इस लुक को और ट्रेंडी फील देते हुए उन्होंने कुर्ते और पैंट्स के साथ बूट्स मैच किए थे।

6/11

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर

इस राखी पर जाह्नवी कपूर बहुत ही सिंपल लुक में दिखाई दीं। उन्होंने येलो कलर का कुर्ता पजामा पहना था। इस पर वाइट कलर का प्रिंट और लेस वर्क था। उनका दुपट्टा नेट का था, जिस पर किया गया वर्क उसे डेलिकेट और रिच लुक दे रहा था। इसके साथ जाह्नवी ने जूतियां पहनी थीं। उन्होंने अपने बालों को सिंपल पोनी में स्टाइल किया था और फेस को मेकअप फ्री रखा था।

7/11

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू

तापसी ने रक्षाबंधन पर कूल लुक रखा था। उन्होंने हॉल्टर नेकलाइन की शर्ट पहनी थी। ब्लू लाइनिंग वाली इस शर्ट के साथ उन्होंने बालों में ग्रीन कलर का हेयरबैंड लगाया था। तापसी ने अपने लुक को मेकअप और जूलरी फ्री रखा था।

8/11

उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला

भाई के साथ राखी मनाने के लिए उर्वशी रौतेला काफी तैयार हुई थीं। उन्होंने डार्क पर्पल कलर की साड़ी पहनी थी। इसे उन्होंने स्पैगटी स्लीव्स के ब्लाउज के साथ मैच किया था, जिस पर फैब्रिक से फूल भी बने थे। उन्होंने अपने बालों को पफ्ड पोनी और बैंग्स में स्टाइल किया था। इसके साथ उर्वशी ने चंकी लॉन्ग ईयररिंग्स पहने थे।

9/11

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु

बिपाशा ने रक्षाबंधन पर ऑरेंज कलर का सूट पहना था, जिस पर क्रीम कलर का ब्लॉक प्रिंट और लेस वर्क था। उन्होंने अपने बालों को स्लीक हाई बन में स्टाइल किया था। इस खूबसूरत लुक को बिपाशा ने न्यूड मेकअप और कानों में स्टड्स के साथ पूरा किया था।

10/11

यामी गौतम

यामी गौतम

यामी गौतम ने भी राखी के लिए सूट लुक को चुना था। उन्होंने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना था, जिस पर रेड, पिंक और गोल्डन कलर का थ्रेड वर्क था। इसमें सेमी चाइना कॉलर के साथ वी-शेप नेकलाइन थी, जिस पर गोल्डन बॉर्डर थी। यामी ने लुक को जूलरी फ्री रखते हुए अपने मेकअप को न्यूड टोन रखा था और लिप्स को ब्राइट रेड लिपस्टिक से हाईलाइट किया था।

11/11

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने विडियो कॉल के जरिए अपने कजिन के साथ राखी सेलिब्रेट की। इस दौरान उन्होंने ब्लू ऐंड वाइट कलर का सूट पहना था और कानों में सिल्वर ईयररिंग्स पहने थे। उन्होंने अपने मेकअप को मिनिमम रखते हुए बालों को वेट लुक में रखा था। (सभी फोटो साभार:इंस्टाग्राम और योगेन शाह)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS