Budget 2021:: Mobile and Auto parts will be costier than before, gold-silver will be cheaper – आम बजट 2021: मोबाइल, ऑटो पार्ट्स और सिल्‍क उत्‍पाद होंगे महंगे, सोने-चांदी की कीमत में आएगी कमी

आम बजट 2021: मोबाइल, ऑटो पार्ट्स और सिल्‍क उत्‍पाद होंगे महंगे, सोने-चांदी की कीमत में आएगी कमी

मोबाइल के कुछ पार्ट्स पर सीमा शुल्क बढ़ाने का फैसला क‍िया गया है (प्रतीकात्‍मक फोटो)

नई दिल्ली:

Budget 2021:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman)  के आम बजट से जहां मोबाइल, ऑटो पार्ट्स और सिल्‍क उत्‍पाद की कीमतों में इजाफा हो सकता है, वहीं सोने और चांदी की कीमत में कमी आने की संभावना है. वित्‍त मंत्री ने सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करने का संकेत दिया है इससे इनकी कीमतों में कमी आ सकती है. दूसरी ओर, मोबाइल के कुछ पार्ट्स पर सीमा शुल्क बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें

बजट से ‘नौकरीपेशा वालों को मायूसी’, इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

मोबाइल के अलावा कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कॉटन पर शून्य से 10 फीसदी करने और सिल्क उत्पादों पर 10 से 15 फीसदी करने का ऐलान किया गया है. कुछ ऑटो पॉर्ट्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसदी किया गया है. कस्टम ड्यूटी बढ़ने से कुछ उत्पाद महंगे होंगे, लेकिन इससे देश में मैन्युफैक्चरिंग और एमएसएमई को बढ़ावा मिलेगा साथ ही आत्मनिर्भर भारत का वोकल फॉर लोकल अभियान को मजबूती मिलेगी.लोहा और स्‍टील की कीमतों में भी कमी आने की संभावना है.

Newsbeep

अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: वित्त मंत्री


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here