Budget 2021: Ramdas Athawales epic reaction on Budgetmade Dr Kumar Vishvas happy – रामदास अठावले ने बजट पर दी ऐसी रोचक प्रतिक्रिया, कुमार विश्‍वास भी तारीफ को हुए मजबूर..

रामदास अठावले ने बजट पर दी ऐसी रोचक प्रतिक्रिया, कुमार विश्‍वास भी 'तारीफ' को हुए मजबूर..

Budget 2021: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की हल्‍की-फुल्‍की कविता पर कवि कुमार विश्‍वास ने ट्वीट क‍िया है

नई दिल्ली:

Budget 2021: वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से सोमवार को पेश किए गए बजट (Budget 2021) की आमतौर पर प्रशंसा हुई है. बजट में हेल्थ, कृषि और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास जोर दिया गया है. माना जा रहा है कि इस बजट से कोरोना महामारी के कारण धीमी पड़ी अर्थव्‍यवस्‍था रफ्तार पकड़ेगी. कारपोरेट जगत ने भी इस बजट को हाथोंहाथ लिया है. FICCI अध्‍यक्ष उदय शंकर ने कहा कि ऐसे माहौल में जब सरकार पर इतना ज्यादा दबाव था वित्त मंत्री ने एक बहुत बढ़िया बजट दिया है. उन्‍होंने कहा कि हेल्थ बजट बढ़ाना बहुत ही बढ़िया प्रयास है क्योंकि देश में हेल्थ सेक्टर में जितना इन्वेस्टमेंट होना चाहिए था, उतना अब तक हुआ नहीं था.

यह भी पढ़ें

शिवसेना ने सरकार पर लगाया बजट में ‘घूस देने’ का आरोप, कहा- ‘वोट की गंदी राजनीति …’

कारपोरेट जगत से इतर अगर सियासी दलों की की बात करें तो एनडीए से जुड़ी पार्टियों ने जहां निर्मला के बजट की तारीफों के पुल बांधे हैं, वहीं विपक्षी दलों ने कहा है कि इसमें ‘निजीकरण’ के अलावा कुछ भी नहीं है. बजट को लेकर आई इन खट्टी-मीठी प्रतिक्रियाओं के बीच केंद्र सरकार के मंत्री रामदास अठावले (Union Minister Ramdas Athawale) की ओर से कविता के अंदाज में की गई तारीफ के बाद कवि डॉ. कुमार विश्‍वास (Dr Kumar Vishvas) भी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाए. अठावले की हल्‍की-फुल्‍की कविता पर कवि कुमार विश्‍वास ने लिखा-आंसू कवि जी. अपने ट्वीट के साथ कुमार विश्‍वास ने दो इमोजी भी लगाई हैं.

मोदी सरकार पर तेजप्रताप यादव का हमला – ‘अगली पीढ़ी को महंगाई देखने म्यूज़ियम न जाना पड़े इसलिए…’

दरअसल केंद्रीयच मंत्री रामदास अठावले अपनी हल्‍की फुल्‍की तुकबंदी से माहौल को मजाकिया बनाए रखते हैं. संसद में भी कई बार उनका यह अंदाज देखने को मिला है. बजट 2021 पर प्रतिक्रिया देते हुए रामदास अठावले ने कहा था-कुछ लोग बोल रहे हैं कि ये बजट खाली जुमला ह लेकिन मेरा कहना है कि ये बजट विरोधी दलों पर हमला है.

Newsbeep

अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार: वित्त मंत्री




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here