आरती गोली कांड का आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

बालाघाट जिले के बिरसा थाना के अंतर्गत ग्राम माटे में जिला प्रशासन ने नाबालिक बालिका की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी नाबालिक बालक के मकान पर बुलडोजर चलाकर जमीदोज़ कर दिया गया है..जानकारी अनुसार बिरसा थाना के सालेटेकरी पुलिस चौकी अंतर्गत खुरर्सीपार से लोरमी मार्ग पर सड़क किनारे 17 मई की शाम 4 बजे धोपघट के जंगल की नर्सरी में ग्राम माटे निवासी नाबालिक बालिका आरती पिता स्व. रोशन मरकाम उम्र 17 वर्ष की गांव के ही नाबालिक 16 वर्षीय बालक ने सिर पर एक गोली मारकर मौत के घाट उतारा दिया था. बताया गया था कि मृतिका का आरोपि के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच आरोपित को पता चला कि उसकी प्रेमिका को अन्य एक लड़का भी पसंद करता है। ये बात आरोपित को नागवार गुजरी और उसने वारदात को अंजाम दिया था.इधर, जिला प्रशासन ने आरोपी नाबालिक बालक के परिजनों द्वारा अतिक्रमण कर बनाए मकान को जमींदोज करने पुलिस बल के साथ बिरसा तहसील प्रशासन मौके पर पहुंच कर मकान को जमींदोज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here