बुरहानपुर चार पहिया वाहन पलटा,करीब आधा दर्जन लोग घायल।

बुरहानपुर जिले के धुलकोट क्षेत्र के शिवाबाबा घाट पर बारातियो से भरा चार पहिया वाहन असंतुलित होकर पलटा! वाहन पलटने से आधा दर्जन लोग हुए घायल! घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है l

बुरहानपुर जिले के सुक्ता स्थित शिवाबाबा घाट पर बारातियो से भरा चार पहिया वाहन पलट गया! बता दे की बारातियो से भरा यह चार पहिया वाहन खकनार के मैथाखारी गांव से धुलकोट क्षेत्र के गंभीरपुरा जा रहा था! लेकिन गंभीरपुरा के चार किमी पहले ही शिवाबाबा घाट पर यह वाहन असंतुलित होकर पलट गया वाहन मे लगभग 10 लोग सवार थे! जैसे ही वाहन पलटने की खबर ग्रामीणो को लगी तो ग्रामीण ने मौके पर पहूंच कर घायलो को वाहन से बाहर निकाला एवं 1ं08 वाहन एवं निजी वाहनो से घायलो को उपचार के लिए धुलकोट एवं जिला चिकित्सालय बुरहानपुर पहूंचाया! जहां पर घायलो का उपचार जारी है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here