बुरहानपुर: मांडवा वन चौकी प्रभारी ₹5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

नेपानगर, बुरहानपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, लोकायुक्त इंदौर की टीम ने बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र में स्थित मांडवा वन चौकी के प्रभारी डिप्टी रेंजर मोहम्मद खान को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई ग्राम मांडवा के उपसरपंच संजय जाधव की शिकायत पर की गई, जिन्होंने बताया था कि नाले पर बन रही पुलिया से जुड़ी सड़क निर्माण के लिए डिप्टी रेंजर मोहम्मद खान ने कुल 15 हजार रुपये की मांग की थी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/06/1000905928.mp4

उपसरपंच के अनुसार, पुलिया और 60 मीटर सड़क का काम पहले ही पूरा हो चुका था, लेकिन मोहम्मद खान शेष 10 मीटर सड़क के काम के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे।

लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन में गठित ट्रैप दल ने सोमवार को मोहम्मद खान को उनके कार्यालय में ही रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में इंदौर लोकायुक्त के राहुल ने एक बाइट भी दी है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/06/1000905929.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here