नई दिल्ली। C-Voter के एक सर्वे में युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय नेताओं को लेकर राय ली गई। सर्वे के अनुसार 39.8% युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे लोकप्रिय नेता बताया। वहीं 27.9% युवाओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपनी पसंद बताया, जबकि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को 12.6% युवाओं ने लोकप्रिय नेता के रूप में चुना। सर्वे में युवाओं की राजनीतिक पसंद को लेकर यह आंकड़े सामने आए हैं।


