California becomes the first US state to have 6 million corona cases | COVID19: US के इस राज्य में टूटे सारे रिकॉर्ड, 6 लाख मामलों वाला पहला अमेरिकी स्टेट बना

सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका (America) में वर्तमान में कोरोनो वायरस (Coronavirus) महामारी का केंद्र बना कैलिफोर्निया (California) इस बीमारी के 6,00,000 से अधिक पुष्ट मामलों वाला देश का पहला राज्य बन गया है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कोरोना के 7,934 नए मामले सामने आए हैं. 

बयान में बताया गया कि इसमें 24 घंटे में 3,505 नए संक्रमण मामले और पिछले दिनों की लैब-रिपोर्टिग बैकलॉग से 4,429 मामले शामिल थे. लोक स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी अपनी रिपोर्ट में इन आंकड़ों की पुष्टि करते हुए 188 और लोगों की मौतों का जिक्र किया है. बता दें कि कैलिफोर्निया में महामारी की शुरुआत से अब तक 601,075 मामले सामने आए हैं और 10,996 मौतें हुई हैं.

ये भी पढ़ें:- अरविंद केजरीवाल ने कहा, कल मैं अपना बर्थडे नहीं मनाऊंगा, लेकिन लोगों से ये गिफ्ट चाहिए

अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय स्वास्थ्य विभागों ने स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों में 27,919 पॉजिटिव मामले दर्ज किए हैं और 143 लोगों की मौत गुरुवार को हुई है. राज्य में सबसे अधिक आबादी वाले लॉस एंजेलिस काउंटी में, स्थानीय लोक स्वास्थ्य अधिकारियों ने 2,642 नए मामलों और 45 नई मौतों की रिपोर्ट की. अब तक, लॉस एंजेलिस काउंटी के लोक स्वास्थ्य विभाग ने महानगरीय क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में 218,693 मामलों और 5,214 मौतों की का पता लगाया है.

काउंटी के लोक स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में अस्पतालों में रोजोना मरीजों की भर्ती में 25 प्रतिशत की कमी हुई है. लॉस एंजेलिस काउंटी के लोक स्वास्थ्य विभाग की निदेशक बारबरा फेरर ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 अस्पतालों में रोजाना मरीजों के भर्ती होने की संख्या में गिरावट होना उत्साहजनक है. हालांकि, अभी भी हमारे पास इस वायरस को फैलाने वाले बहुत से लोग हैं.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here