Can you drink alcohol after getting the COVID-19 vaccine? : क्या Covid Vaccine लगने के बाद कर सकते हैं शराब का सेवन? जानिए क्‍या कहती है सरकारी एडवाइजरी

सरकारी गाइडलाइन में नहीं शराब छोड़ने या पीने की सलाह

कुछ दावों के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति वैक्सीन की डोज लेने के बाद शराब का सेवन करता है तो टीके के डोज का असर कम हो सकता है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर गाइडलाइन में विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया है कि अब तक इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि शराब पीने से वैक्सीन की इफेक्टिवनेस कम होती है।

इस बात की पुष्टि तब की गई है जब भारत में 45 वर्ष से ज्यादा आयु वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, विशेषज्ञ कह रहे हैं कि बेहतर होगा कि डोज के बाद शराब का सेवन न किया जाए।

कोरोना वैक्सीन लेने के बाद बदल गई पीरियड डेट, जानिए महिलाओं में होने वाले COVID vaccine के साइड इफेक्ट

WHO और CDC ने भी जारी नहीं की शराब पर कोई एडवायजरी

WHO सीडीसी (Centers for Disease Control and Prevention) या अन्य मेडिकल बोर्ड की ओर से भी इस बारे में कोई एडवायजरी जारी नहीं की गई है कि वैक्सीन का डोज लेने के बाद व्यक्ति को शराब नहीं पीना चाहिए।

शराब का सेवन शरीर में बन रही एंटीबॉडी (Antibodies) के प्रोडक्शन पर डायरेक्ट इफेक्ट नहीं डालता। बता दें कि वैक्सीन का डोज लेने के बाद शरीर में मौजूद एंटीबॉडीज भविष्य में होने वाले संक्रमण के हमलों से सुरक्षित रखते हैं। ऐसे में अगर शराब का सेवन करने से बच सकते हैं तो अच्छी बात हैं लेकिन यदि ज्यादा बैचेनी है तो इसे बहुत लिमिट में लें।

​वैक्सीन की इनइफेक्टिवनेस से शराब का नहीं कोई लिंक

शराब के सेवन का वैक्सीन की इनइफेक्टिवनेस (vaccine ineffectiveness) से नहीं जुड़ा है और न ही इससे कोविड टीका का असर कम होने के संकेत मिले लेकिन यह हमारे इम्यून सिस्टम तो इफेक्ट कर सकता है। यही वजह है कि तमाम एक्सपर्ट्स वैक्सीन के बाद कम से कम 45 दिनों तक शराब सेवन से बचने की सलाह देते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि वैक्सीन लगने के बाद शरीर में एंटीबॉडी को सही तरीके जनरेट होने में कम से कम 3 सप्ताह का समय लगता है। लिहाजा टीका लगने के बाद कुछ समय के लिए आपको शराब की मात्रा का बहुत कम करनी होगी, ताकि आपके इम्यून सिस्टम पर कोई प्रभाव न पड़े।

Covid Vaccine: जानिए वैक्सीनेशन से पहले क्या खाएं और क्या नहीं?

​इम्यून सिस्टम को बिगाड़ सकता है शराब का हैवी शॉट

भारी मात्रा में शराब का सेवन शरीर में इम्युनोसुप्रेशन (immunosuppression) की सिचुएशन को पैदा कर सकता है जिससे आपकी इम्युनिटी सिस्टम पर इफेक्ट पड़ता है। ऐसा होने पर आप आने वाले समय में संक्रमण से फाइट करने की क्षमता खो सकते हैं। हालांकि, यूके में मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (MHRA) ने कहा है कि अल्कोहल का असर कोविड-19 वैक्सीन की इफेक्टिवनेस पर पड़ता है लेकिन इस बात के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

Immunity Booster Drink: सुबह करें इन 3 हर्बल ड्रिंक का सेवन, इम्यून सिस्टम होगा स्ट्रॉन्ग

इस आर्टिकल को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here