स्पेन को गोल करने से रोकने वाले केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा बने इंटरनेट सेंसेशन, कुछ घंटों में 50 हजार से 40 लाख हुए फॉलोअर्स

फीफा विश्व कप में केप वर्डे के अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा ने शानदार प्रदर्शन कर दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों का दिल जीत लिया। स्पेन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उन्होंने एक भी गोल नहीं होने दिया और कई बेहतरीन बचाव कर मैच को 0-0 की बराबरी पर समाप्त कराया। 40 वर्ष की उम्र में उनकी फुर्ती और शानदार गोलकीपिंग की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। मैच से पहले जहां उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर करीब 50 हजार फॉलोअर्स थे, वहीं मुकाबले के कुछ घंटों के भीतर यह संख्या बढ़कर 40 लाख (4 मिलियन) से अधिक हो गई। वोजिन्हा अब विश्व कप के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here