Capitol riot man arrested, d carlo linked to banned organisations proud boys at washington | US Violence: हिंसा मामले में Texas से हुई गिरफ्तारी, FBI कर रही है जांच

डलास: अमेरिका स्थित कैपिटल में इस महीने हुए हमले में शामिल होने के आरोप में टेक्सास के एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (FBI) ने यह जानकारी दी. आरोपी ने दंगे के दौरान जो शर्ट पहनी थी उस पर एक संदेश लिखा जिसका आशय था कि ‘मीडिया की हत्या कर दो.’ प्रशासन के पास पहुंची आपराधिक शिकायत के अनुसार सरकारी काम में रुकावट पैदा करने, अनधिकृत प्रवेश के लिए प्रतिबंधित इमारत में घुसने और कैपिटल परिसर में प्रदर्शन करने के लिए 30 वर्षीय निकोलस डी कार्लो पर मामला दर्ज किया गया है.

‘मर्डर द मीडिया न्यूज’

जांचकर्ताओं ने कहा कि बुर्ल्सन, टेक्सास (Texas) के रहने वाले डी कार्लो को छह जनवरी को कैपिटल के भीतर सिगरेट फूंकते हुए तस्वीरों में देखा गया. आरोपी ने यह भी दावा किया था कि वह ‘एमटी’ मीडिया न्यूज के लिए काम करता है जिसका अर्थ है ‘मर्डर द मीडिया न्यूज’. वाशिंगटन की पुलिस की कार्रवाई जारी है. इस बीच अन्य संबंधित जांच एजेंसियों भी कैपिटल हिल में हुए पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.  

तस्वीरों की पड़ताल से हुई पहचान

वाशिंगटन में कैपिटल हिल के पास के वीडियो फुटेज और तस्वीरों की पड़ताल के दौरान कई तस्वीरों में डी कार्लो नाम के आरोपी शख्स को निकोलस ऑक्स (Nicolas ‘Ox’ ) के साथ देखा गया जो नव फासीवादी समूह ‘प्राउड बॉयज’ (Proud Boys) की हवाई स्थित शाखा के संस्थापकों में से एक है. एक तस्वीर में इन दोनों व्यक्तियों को कैपिटल के भीतर एक दरवाजे के सामने खड़ा देखा गया जिस पर लिखा था ‘मीडिया की हत्या कर दो.’ 

ये भी पढ़ें- America ने जारी की Travel Advisory, अपने नागरिकों से कहा, ‘भारत-पाकिस्तान में खतरा, यात्रा करने से बचें’

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है कार्लो

जांच एजेंसी के अधिकारियों का मानना है कि हिंसा और खौफ को बयां करते ये शब्द लकड़ी के बेस पर उकेरे गए थे. एफबीआई के अनुसार, डी कार्लो ने हैट भी लगाई थी और एक शर्ट पहनी थी जिस पर लिखा था ‘MT Media’. प्रतिबंधित इमारत में अनधिकृत प्रवेश के लिए ऑक्स को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.

‘प्राउड बॉयज’ पर कसा शिकंजा

जनवरी के शुरुआती दिनों में जब डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक राजधानी में तांडव रच रहे थे उसी दौरान वाशिंगटन पुलिस ने धुर धक्षिणपंथी संगठन प्राउड बॉयज से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया था. ग्रुप के नेता एनरिक टेरिओ () की गिरफ्तारी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हुई थी. हालांकि कोर्ट से जमानत और शहर से दूर रहने के आश्वासन पर उसे रिहा कर दिया गया था.  

(इनपुट भाषा से)

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here