जटाशंकर से लौट रहे 5 युवकों की कार कुएं में गिरी, एक की मौत

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र के गहरवार गांव के पास बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। जटाशंकर से दर्शन कर कटारे के पुरवा लौट रहे पांच युवकों की तेज रफ्तार अल्टो कार सड़क से करीब 50 फीट दूर स्थित कुएं में जा गिरी।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक कार के साथ कुएं में फंस गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक शराब के नशे में थे और तेज रफ्तार के चलते हादसा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/08/1267063.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here