कलेक्टर को अपशब्द कहने का मामला, दामोदर यादव ने दी ‘ऐसी-तैसी करने’ की धमकी

भिंड: मालनुपर के एक जमीनी मामले को लेकर गुरुवार (12 जून 2025) को भिंड कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और ओबीसी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खुलेआम प्रदर्शन के दौरान भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।

आजाद समाज पार्टी के दतिया से पूर्व प्रत्याशी और किसान नेता दामोदर यादव ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर को सीधे चेतावनी दी। यादव ने कहा, “सुनो मिस्टर श्रीवास्तव, तुम कहते हो कि तुम्हें भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की जरूरत नहीं है। दोबारा से ऐसी नालायकी करोगे तो मुख्यमंत्री तुम्हें प्रदेश में जहां बैठाएगा, प्रदेश के उस कोने में तुम्हारी ऐसी-तैसी करूंगा।”यादव ने आगे कहा कि वे संविधान का सम्मान करते हैं, लेकिन कलेक्टर उनसे ‘बड़े’ नहीं हैं, बल्कि ‘बहुत छोटे’ हैं।

उन्होंने किसानों के साथ हुए षड्यंत्र में बड़े लोगों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए सामंतवादी और मनुवादी नेताओं को ‘सुधर जाने’ की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा, “समझा दो अपने पिल्लों को और लौटा दो इन गरीब किसानों की जमीनों को।”इस प्रदर्शन में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट रविंद्र भाटी, प्रदेशाध्यक्ष सतेंद्र विद्रोही और भीम आर्मी के संभागीय अध्यक्ष देशराज धारिया सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

(वीडियो: प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर को अपशब्द कहते दामोदर यादव)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here