राघौगढ़ स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों को भ्रमित कर भाजपा का सदस्य बनाने का मामला

राघौगढ़ स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों को भ्रमित कर भाजपा का सदस्य बनाने का मामला आया सामने AIDS पर सेमिनार करने आई टीम के एक व्यक्ति ने छात्रों को सेमिनार के बाद एक नंबर देकर उस पर मिस कॉल करवाया मिस कॉल करते ही छात्रों के मोबाइल पर मेसेज आया कि वह भाजपा के सदस्य बन गए हैं शनिवार को छात्रों ने इसकी शिकायत प्राचार्य से की हैकॉलेज के छात्रों ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा पॉलीटैक्निक कॉलेज राघौगढ़ में एड्स के सम्बन्ध में सेमिनार रखा गया था इसमें सुनील शर्मा नामक प्रवक्ता ने अपनी बात रखी सेमिनार में AIDS से बचाव और उपचार के बारे में छात्रों को बताया गया सेमिनार के दौरान ही सुनील शर्मा ने उन्हे एक नंबर देकर मिसकॉल करने को कहाछात्रों को बताया कि मोबाइल नंबर पर मिस कॉल करने से उन्हे और जानकारी प्राप्त होगी छात्र उसकी बातों में आ गए और उन्होंने उस नंबर पर कॉल कर दिया जब छात्रों द्वारा उक्त नंबर पर कॉल किया गया तो एक घंटी जाने के बाद कॉल कट गया उसके बाद छात्रों के पास एसएमएस के माध्यम से सूचना आई कि आप बीजेपी के सदस्यता अभियान के माध्यम से सदस्य बन गए हैजब छात्रों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसका विरोध किया और शनिवार को उन्होंने कॉलेज प्राचार्य को इस मामले में सामूहिक आवेदन दिया, आवेदन में चारों ने बताया कि उन्हें धोखे से भ्रमित कर भाजपा का सदस्य बनाया गया है उन्होंने सुनील शर्मा और उनके साथी के खिलाफ कार्यवाही करने की माँग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here