CCTV कैमरे में कैद हुआ सिरफिरा, पेट्रोल डालकर 7 गाड़ियों में लगाई आग

इसके बाद थाने जाकर FIR दर्ज कराई गई. (सांकेतिक फोटो)

इसके बाद थाने जाकर FIR दर्ज कराई गई. (सांकेतिक फोटो)

पीड़ित कार मालिक मनमोहन (Manmohan) ने बताया कि मेरी सफेद रंग की सेलेरियो कार घर के बाहर ही खड़ी थी. रात को शोर की वजह से नींद टूटी तो मैं घर की बालकनी में आकर देखा तो दंग रह गया.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्टेशन रोड से लगे नर्मदापारा इलाके में देर रात आग लग गई. इससे कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक 4 बाइक, 2 कार और 1 जीप जल गए. कहा जा रहा है कि जांच के बाद अब पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले सिरफिरे को पकड़ लिया है.

पीड़ित कार मालिक मनमोहन ने बताया कि मेरी सफेद रंग की सेलेरियो कार घर के बाहर ही खड़ी थी. रात को शोर की वजह से नींद टूटी तो मैं घर की बालकनी में आकर देखा तो दंग रह गया. मैंने देखा कि मेरी कार जल रही थी. तभी मेरे पड़ोसी रविंद्र कुमार की टाटा इंडिगो का पिछला हिस्सा भी जल गया. पास में ही खड़ी दीपिका नायडू की स्कूटी भी जल गई. सुमन ऑटो सेंटर के पास रखी तीन बाइक भी पूरी तरह जल गई. इसके बाद आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई. इसके बाद थाने जाकर FIR दर्ज कराई गई.

उसने बड़ी मुश्किल से अपना नाम ललित नायडू बताया
जब पुलिस ने मोहल्ले में कुछ मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक शख्स पेट्रोल की बोतल लेकर घूमता हुआ दिखा. पुलिस ने आस-पास के लोगों से इसके बारे में पूछताछ की तो उसके बारे में जानकारी मिल गई. युवक नर्मदापारा का ही रहने वाला था. पुलिस ने उसे पकड़ लिया. आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को कोई सही- सही जानकारी नहीं दी. उसने बड़ी मुश्किल से अपना नाम ललित नायडू बताया. अब पुलिस इसके घर वालों से भी अब संपर्क कर रही है. कहा जा रहा है कि आरोपी की इसकी दिमागी स्थिति कुछ ठीक नहीं लग रही. गंज थाने की पुलिस अब इस युवक का मेडिकल टेस्ट भी करवा रही है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here