एक बदमाश ने चार मोटरसाइकिल में आग घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने,पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस

खण्डवा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कहार वाड़ी में गत रात्रि एक बदमाश ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जिससे चार मोटर साइकिल जलकर ख़ाक हो गई। बदमाश द्वारा मोटरसाइकिल जलाने की वारदात समीप लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। शिकायत कर्ता प्रेम फूलमाली ने बताया कि मोहल्ले के बदमाश एजाज़ रंगरेज ने मध्य रात्रि इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी एजाज़ आदतन बदमाश है। गुंडागर्दी और हफ्ता वसूली के उद्देश्य से लोगो को डराना , मारपीट करना उसका काम है। जिसने गत रात्रि दो बजकर बीस मिनट पर चार मोटरसाइकिलमें आग लगा दी। जो सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे बदमाश के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here