11 KV लाइन की चपेट में आया सीमेंट मिक्सर, ठेकेदार समेत 2 की मौत, 5 मजदूर घायल

राजगढ़ के कुरावर थाना क्षेत्र के पीलूखेड़ी गांव में सीसी रोड निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सीमेंट मिक्सर मशीन का पाइप ऊपर से गुजर रही 11 KV बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे करंट की चपेट में आने से ठेकेदार समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here