Central government to deploy public health teams in 20 districts affected by Covid-19 – Covid-19: इन 20 शहरों में होगी जन स्वास्थ्य टीमों की तैनाती, केंद्र सरकार की होगी सीधी नजर

अधिक प्रभावित 20 जिलों में होगी जन स्वास्थ्य टीमों की तैनाती

नई दिल्ली:

केंद्र सरकार, केंद्रीय जन स्वास्थ्य टीमों का गठन कर दिल्ली समेत 10 राज्यों में कोविड-19 से ज्यादा प्रभावित 20 जिलों में तैनात करेगी ताकि वायरस की रोकथाम के लिए शुरू की गयी योजनाओं और उपायों की सीधी निगरानी की जा सके. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन टीमों को 20 जिलों महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे और पुणे, मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर, गुजरात में अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा, दिल्ली में दक्षिण पूर्व और मध्य जिले, राजस्थान में जयपुर और जोधपुर, उत्तर प्रदेश में आगरा और लखनऊ, तेलंगाना में हैदराबाद, तमिलनाडु में चेन्नई, पश्चिम बंगाल में कोलकाता और आंध्र प्रदेश में कुर्नूल, गुंटूर और कृष्णा में तैनात किया जाएगा. 

दो मई को जारी एक ज्ञापन के अनुसार इन टीमों में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), AIIMS, JIPMER और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हाइजीन एंड पब्लिक हेल्थ के विशेषज्ञ शामिल हैं. वे सभी अपने अवलोकन के आधार पर इलाकों में सुधार के सुझावों सहित अपनी रिपोर्ट राज्यों के अतिरिक्त मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव / सचिव (स्वास्थ्य) को पेश करेंगे.”

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय ने चयनित जिलों में कोविड-19 की रोकथाम में स्वास्थ्य विभागों की सहायता के लिए जन स्वास्थ्य टीमों को तैनात करने का निर्णय लिया गया है.” सभी 20 जिले रेड जोन में हैं.  

 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here