Central Trade Unions: The family of Hathras Victim wants a Judicial Enquiry supervised by the Supreme Court – ट्रे़ड यूनियनों की टीम ने हाथरस में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

ट्रेड यूनियनों की टीम ने हाथरस में पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

नई दिल्ली:

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU), अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS), अखिल भारतीय कृषि मज़दूर संघ (AIAWU) और अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ (AIDWA) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को यूपी के हाथरस के गुलगढ़ी गांव का दौरा किया. वहां उच्च जाति के लोगों द्वारा दलित लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी निर्मम हत्या की गई है. प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और एकजुटता दिखाई.

यह भी पढ़ें

लड़की के पिता ओमप्रकाश ने टीम को बताया कि उन्हें भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार या उसके द्वारा घोषित सीबीआई जांच में विश्वास नहीं है.

पीड़ित परिवार चाहता है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले की न्यायिक जांच की जाए. टीम ने पीड़ित परिवार की मांग का समर्थन किया और आवश्यकता के अनुसार कानूनी सहायता सहित समर्थन देने का आश्वासन दिया.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here