
केंद्र सरकार ने आदेश जारी किए हैं. (सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली:
केंद्र सरकार (Centre Government) ने सभी एयरलाइंस को सफर के दौरान यात्रियों को खाना परोसने की मंजूरी दे दी है. अब घरेलू उड़ानों (Domestic Flights Meals) में यात्रियों को प्री-पैक्ड स्नैक्स, मील और बेवरेजेस मिल सकेगा. सरकारी आदेश के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में हॉट मील भी मिल सकेगा. इतना ही नहीं, सरकार की ओर से कोरोनावायरस (Coronavirus) की रोकथाम की दिशा में थोड़ी सख्ती भी की गई है. दरअसल DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर कोई यात्री सफर के दौरान मास्क पहनने से इंकार करता है तो उसका नाम एयरलाइन द्वारा नो-फ्लाई लिस्ट में भी डाला जा सकता है.
यह भी पढ़ें
VIDEO: यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए एयर इंडिया की तरफ से उठाए गए कई कदम
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Source link

