swelling on eyes after sleep: Morning Face Swelling: सिर्फ नींद पूरी ना होना ही नहीं, यह भी है चेहरे की सूजन की वजह – morning face swelling swelling on eyes or puffy eyes reason and cure in hindi

सुबह की शुरुआत सूजी हुई आंखों और सूजे हुए चेहरे के साथ होती है तो हर किसी का मन दुखी होता है। क्योंकि हम सभी अपने दिन की शुरुआत खिले-खिले चेहरे के साथ चाहते हैं। जब सुबह उठने पर हमारी आंखों या चेहरे पर सूजन रहती है तो अक्सर घर के लोग कहते हैं कि रात को ठीक से सोए नहीं हो क्या? लेकिन रात को ठीक से ना सो पाना ही चेहरे की सूजन की वजह नहीं होता है और भी दो कारण हैं…

चेहरे की सूजन के मुख्य कारण
-सोकर उठने के बाद चेहरे और आंखों की सूजन के मुख्य रूप से तीन कारण होते हैं। एक के बारे में तो बात हो ही चुकी है कि यदि आप रात को ठीक से नहीं सो पाते हैं तो सुबह के समय आंखें और चेहरा सूजा हुआ रहता है।

-चेहरे की सूजन का दूसरा कारण है कि आप जरूरत से ज्यादा सोए हैं। यानी 7-8 घंटे में नींद पूरी होने के बाद भी आप बिस्तर पर लेटे रहे या सोने की कोशिश करते रहे। या फिर लेटे हुए खयाली पुलाव पकाते रहे…खैर, बिस्तर पर एक निश्चित समय से ज्यादा लेटे रहना भी चेहरे की सूजन का कारण बनता है।

puffy-eyes-3

शरीर में खून की कमी के लक्षण

Corona And Non-veg: कोरोना को हराने में आगे आई KFC, जानें क्यों हटाया फेमस स्लोगन

-चेहरे की सूजन का तीसरा और सबसे बड़ा कारण है, एनीमिया। जी हां, जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उन्हें एनिमिक कहा जाता है। इस समस्या को मेडिकल की भाषा में एनिमिया कहते हैं। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है सोकर उठने पर उनकी आंखे और भौहें सूजी रहती हैं।

शरीर देता है संकेत
-हम आपको अपने अलग-अलग आर्टिकल्स के माध्यम से यह बताते रहते हैं कि शरीर अपने अंदर पनपनेवाले रोगों और कमियों की जानकारी अपने तरीके से हमें देता रहता है। शरीर में जब कोई भी रोग पनपता है तो शरीर बाहरी लक्षणों के माध्यम से हमें इस बात के संकेत देता है कि भविष्य में हमें फलां बीमारी घेर सकती है।

Covid-19 Unlock-4: मेट्रो में सफर करने के लिए जरूरी रहेंगी ये दो चीजें, जानें क्या है वजह

-अब यह हमारी अपनी समझ के ऊपर होता है कि हम अपने शरीर की इस सांकेतिक भाषा को कितना समझ पाते हैं या नहीं समझ पाते हैं। लगातार इस तरह के लक्षणों को अनदेखा करने के बाद ही हम किसी गंभीर रोग की चपेट में आते हैं।

puffy-eyes-2

क्यों आती है आंखों पर सूजन?

-क्योंकि शरीर में कभी भी कोई गंभीर रोग तुरंत हावी नहीं होता है। बल्कि लंबे समय से हमारा शरीर हमें अपने अंदर पनपनेवाले रोगों की जानकारी दे रहा होता, जिन्हें हम अज्ञानता के कारण या लापरवाही के चलते अनदेखा करते रहते हैं और बड़े रोग के चंगुल में फंस जाते हैं।

आपको गैस बनने की समस्या है तो इन 5 सब्जियों से बचना चाहिए

बचाव के तरीके
-यदि आप आंखों और चेहरे पर आनेवाली सूजन से परेशान हैं तो सबसे पहले अपनी डायट पर ध्यान दें। अपने भोजन में ऐसी चीजों का सेवन बढ़ा दें, जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करती हैं। जैसे, हरी सब्जियां, अनार, टमाटर, चुकंदर और लाल शिमला मिर्च। इसके साथ ही मखाना भी खाएं। क्योंकि मखाना आयरन से भरपूर होता है और यह शरीर में रक्त का संचार और ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने का काम करता है।

Back Acne Reason: त्वचा पर ऐक्टिव बैक्टीरिया से होते हैं पीठ पर दाने, जानिए दूर करने के घरेलू तरीके


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here