CG TET Answer Key 2022: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा, CG TET की आंसर की कल यानी 3 अक्टूबर को जारी की जा सकती है. एक मीडिया रिपोर्ट में बोर्ड के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, कल परीक्षा की आंसर की जारी करेगा. वहीं परीक्षा का रिज़ल्ट 15 अक्टूबर तक घोषित किया जा सकता है.
फिलहाल आंसर की प्रोविजनल होगी. जिस पर उम्मीदवारों से आपत्तियां मंगाई जाएंगी. आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 3-4 दिनों का समय दिया जा सकता है. गौरतलब है कि सीजी टीईटी परीक्षा का आयोजन 18 सितम्बर को किया गया था. जिसके तहत लेवल 1 एवं लेवल 2, दो पेपर हुए थे.
सीजी टीईटी की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी. जिसे उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे. आंसर की से पहले वेबसाइट पर परीक्षा के प्रश्न पत्र भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे. वहीं आंसर की पर आपत्ति भी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दर्ज की जा सकेगी.
ये भी पढ़ें-
Sarkari Naukri: IIT जोधपुर में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, 2 लाख मिलेगी सैलरी
RSMSSB CET Recruitment 2022: RSMSSB में इन 2900 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, ग्रेजुएट करें आवेदन, होगी अच्छी सैलरी
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Education, Government teacher job
FIRST PUBLISHED : October 02, 2022, 15:51 IST
Source link


