नई दिल्ली. CG TET Answer Key 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET Answer Key 2022) के लिए प्रोविजनल आंसर की जल्द जारी होने वाली है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को आंसर की का इंतजार है. प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी की जाएगी. हालांकि आंसर की कब जारी होगी इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि इसे आज या कल में जारी कर दिया जाएगा.
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा.
18 सितंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) का आयोजन इस बार 18 सितंबर को दो शिफ्ट में किया गया था. जानकारी के अनुसार पेपर-1 मे कुल 71.63 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे, वहीं पेपर-2 में कुल 69.63 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा के आयोजन के लिए कुल 1336 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
CG TET Answer Key 2022: आंसर चेक करने के स्टेप
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर विजिट करें.
- नोटिफिकेशन बॉक्स में जाकर CG TET Paper 1 & Paper 2 Answer Key 2022 लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें.
- आंसर की आपके स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- इसे डाउनलोड करके चेक कर लें.
ये भी पढ़ें-
SBI Recruitment 2022: SBI में क्लर्क की बंपर भर्ती, 5000 से अधिक वैकेंसी, नौकरी का सुनहरा मौका
Celeb Education: डॉक्टर माता-पिता के बेटे ने किया एक्टिंग कोर्स, कॉमेडी फिल्मों के बने स्टार
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Answer Keys, Exam result, Teacher Eligibility Test
FIRST PUBLISHED : September 26, 2022, 14:49 IST
Source link

