CGBSE 10th, 12th Results 2022 : छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब आएगा ? ये है अपडेट

CGBSE 10th, 12th Results 2022 : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा रिजल्ट पर बड़ा अपडेट है. छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे 15 दिन में कभी भी घोषित कर सकता है. दरअसल, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियां चेक की जा चुकी हैं. कॉपियों की चेकिंग के बाद बोर्ड अब रिजल्ट की तैयारियों में जुट गया है. हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने नतीजे छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे.

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का इंतजार लगभग साढ़े 6 लाख छात्रों को है. 12वीं में 2,93,685 छात्र शामिल हुए हैं, इनमें से 2,89,808 छात्र रेग्यूलर हैं और 3,617 छात्र प्राइवेट हैं. 10वीं की बात करें तो 3,80,027 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, इनमें से 3,77,677 रेग्यूलर और 2,360 प्राइवेट छात्र हैं.

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च तक और 12वीं की 2 मार्च से 30 मार्च तक हुई थी. परीक्षा सुबह 09:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे के बीच आयोजित हुई थी.

ऐसे चेक कर सकेंगे छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2022

-सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं.
-वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
-अब रोल नंबर सबमिट करें.
-आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
-अब इसे चेक लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें.

ये भी पढ़ें 

NEET PG 2022: मई में इस दिन होगी नीट परीक्षा, शेड्यूल में नहीं होगा कोई बदलाव

NSFU Recruitment 2022: यहां हो रही है टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, 300 से अधिक वैकेंसी, चेक करें डिटेल

Tags: 10th Board result, 12th results, Board Results


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here